फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest news today: 878 infected Found , number of patients close to 41 thousand

Corona in Uttarakhand: रविवार को आए 878 संक्रमित, मरीजों की संख्या 41 हजार के करीब

Sun, 20 Sep 2020 08:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Sep 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest news today: 878 infected Found , number of patients close to 41 thousand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित मरीजों की रफ्तार थोड़ी धीमी रही। रविवार को 878 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि 855 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवा, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा और उनका बेटा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि पिरान कलियर स्थित दरगाह के 10 कर्मचारियों सहित 15 लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद दरगाह परिसर को सैनिटाइज कराया गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 10092 सैंपल निगेटिव मिले हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 408 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 176, पौड़ी में 55, नैनीताल में 48, टिहरी में 48, उत्तरकाशी में 44, पिथौरागढ़ में 31, अल्मोड़ा में 17, चमोली में 14, रुद्रप्रयाग में 13, ऊधमसिंह नगर और चंपावत 11-11, और बागेश्वर में दो लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की कोविड एंटीजन रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में आज 13 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में छह, दून मेडिकल कॉलेज में एक, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में छह मरीजों ने दमतोड़ा है। मरने वालों की कुल संख्य 491 हो गई है। प्रदेश में अब तक 27828 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 12455 सक्रिय मरीजों का उपचार किया जा रहा है। 

सरकारी से प्राइवेट लैब की जांच में 10 प्रतिशत ज्यादा संक्रमण दर

सरकारी लैब की तुलना में निजी पैथोलॉजी लैब में किए जा रहे कोविड टेस्ट में संक्रमण दर 10 प्रतिशत अधिक है। बीते सात दिन में देहरादून जिले में कुल 10686 लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 3315 कोरोना संक्रमित मिले हैं। निजी लैबों की कोविड जांच में संक्रमण दर 36 प्रतिशत और सरकारी लैब में 26 प्रतिशत रही है।

सरकारी लैब से ज्यादा निजी लैब में कोविड जांच भी ज्यादा हो रही है और कोरोना पॉजिटिव भी अधिक मिल रहे हैं। निजी लैब में जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, उनकी सरकारी लैब में निगेटिव आ रही है। देहरादून जिले में बीते सात दिन में 10686 सैंपलों की जांच की गई।

इसमें सरकारी लैब में 5252 सैंपल की जांच में 1341 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके आधार पर संक्रमण दर 26 प्रतिशत रही। वहीं, निजी लैबों में 5434 सैंपलों की जांच में 1974 कोरोना संक्रमित मिले हैं, संक्रमण दर 36 प्रतिशत रही है। 

इन निजी लैबों की अनुमति हो चुकी है निरस्त
डॉ.संजना पैथोलॉजी लैब, सिकुंड डायग्नोस्टिक सेंटर, गोयल पैथोलॉजी लैब, आरना डायग्नोस्टिक सेंटर, वेलमेड हॉस्पिटल, कनिष्क डायग्नोस्टिक सेंटर को आरटी पीसीआर टेस्ट करने के लिए दी गई अनुमति को मुख्य चिकित्साधिकारी ने आठ सितंबर को जारी आदेश निरस्त किया है। वहीं, मुख्य सचिव ओम प्रकाश के आदेश के बाद डीएम देहरादून ने पैथकाइंड लैब में सैंपल जांच पर रोक लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed