Coronavirus in Uttarakhand: विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की कोविड एंटीजन रिपोर्ट आई पॉजिटिव
- पहली बार एक सप्ताह में 9749 कोरोना मामले, 6942 हुए ठीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष के बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी कोरोना की चपेट में आ गए। स्पीकर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सरकार का संकट और बढ़ गया है।रविवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक से करीब एक घंटा पहले ही विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने खुद ही इसकी जानकारी दी। अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने एंटीजन आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था और वह पॉजिटिव आया है।
अध्यक्ष ने सभी संपर्क में आने वालों से खुद को आइसोलेट करने और कोरोना संक्रमण टेस्ट कराने को भी कहा है। उनके वरिष्ठ निजी सचिव भी पॉजिटिव पाए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष के नजदीकी लोगों ने बताया कि सोमवार को अध्यक्ष दून अस्पताल में आगे के टेस्ट के लिए आ सकते हैं। इस एक माह में ही अध्यक्ष अब तक अपने तीन टेस्ट करा चुके हैं। यह पहला टेस्ट है जो पॉजिटिव आया है। ठीक यहीं से सरकार का संकट भी शुरू हो रहा है।
दो दिन पहले ही विधानसभा अध्यक्ष ने सचिवालय सभागार का निरीक्षण किया था। ऐेसे में कांट्रेक्ट ट्रेसिंग में कई और भी चपेट में आ सकते हैं। विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल ने भी खुद को आइसोलेट किया हुआ है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए खुद विधानसभा अध्यक्ष सशंकित थे और यही वजह रही कि वे फोन पर ही विधायकों से बात कर रहे थे। उनकी ओर भी विधायकों से खुद को कोरोना संक्रमण से बचाव के हर संभव उपाय करने को कहा जा रहा था। जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष घर पर हैं और उन्होंने खुद को आइसोलेट किया हुआ है।
बीते सात दिन में आए सबसे ज्यादा मामले
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का प्रसार लगातार बढ़ रहा है। बीते सात दिनों में जहां 9749 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं 6942 मरीज ठीक हुए हैं। पहले की तुलना में सैंपल जांच के साथ ही संक्रमित मामले और रिकवरी बढ़ी है।
पिछले सप्ताह की तुलना में इस बार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या ज्यादा रही है। बीते सप्ताह जहां 6375 कोरोना मामले और चार हजार से अधिक मरीज ठीक हुए थे। वहीं 13 से 19 सितंबर तक 9749 संक्रमित और 6942 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
संक्रमित मामलों में देहरादून जिला प्रदेश में सबसे आगे हैं। देहरादून में संक्रमितों की संख्या 10 हजार से अधिक हो गई है। जबकि हरिद्वार में 8087, नैनीताल में 5033, ऊधमसिंह नगर में 7340, टिहरी में 1976, उत्तरकाशी में 1562, अल्मोड़ा में 1078, चमोली में 735, बागेश्वर में 524, चंपावत में 621, रुद्रप्रयाग में 561, पिथौरागढ़ में 870 संक्रमित मामले हैं।
सात दिनों में संक्रमित मामले व रिकवरी
दिन संक्रमित रिकवरी
13 सितंबर 1637 1009
14 सितंबर 1043 1037
15 सितंबर 1391 1008
16 सितंबर 1540 1192
17 सितंबर 1192 533
18 सितंबर 868 1285
19 सितंबर 2078 878
बीएससी नर्सिंग की छात्राओं की सेवाएं लेगी सरकार
प्रदेश सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग स्टाफ बढ़ाने के लिए सरकारी नर्सिंग कॉलेजों से बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष की छात्राओं की सेवाएं लेगी। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मानकों के अनुसार प्रति माह 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।
इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (आईपीएचएस) के मानकों के अनुसार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चार हजार से अधिक नर्सों की जरूरत है। वर्तमान में कोविड महामारी से निपटने के लिए सरकार की ओर से अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ बढ़ाने पर विशेष जोर है।
नर्सों की संख्या बढ़ाने के लिए मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज या प्राइवेट कॉलेजों से बीएससी नर्सिंग कोर्स की अंतिम वर्ष की छात्राओं की सेवा लेने को कहा है। इसके लिए उन्हें एनएचएम के मानकों के अनुसार मानदेय दिया जाएगा।