फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest news today: 814 newly infected, 10 died, number of patients crosses 41 thousand

Corona in Uttarakhand: 814 नए संक्रमित मिले, 10 की मौत, 41 हजार पार हुई मरीजों की संख्या

Mon, 21 Sep 2020 11:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Sep 2020 11:00 PM IST
सार

  • विस उपसभापति, तीन मंत्रियों और 11 विधायकों के हुए कोविड-19 टेस्ट

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest news today: 814 newly infected, 10 died, number of patients crosses 41 thousand
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में सोमवार को 814 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, 1172 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 41777 हो पहुंच गई है। जबकि ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 29 हजार हो गया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 9822 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना काल में अब तक दूसरी बार प्रदेश में एक दिन में संक्रमित मामलों से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। 
विज्ञापन



आज देहरादून जिले में सबसे अधिक 309 संक्रमित मरीज मिले हैं। नैनीताल में 111, हरिद्वार में 110, ऊधमसिंह नगर में 95, अल्मोड़ा में 74, पौड़ी में 24, टिहरी में 23, उत्तरकाशी में 22, रुद्रप्रयाग में 15, चंपावत में 13, चमोली में नौ, बागेश्वर में पांच, पिथौरागढ़ में चार मरीज कोरोना की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : संक्रमित और उनके परिवार को साल रही पड़ोसियों और रिश्तेदारों की अनदेखी

प्रदेश में सोमवार को 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में दो, दून मेडिकल कॉलेज में पांच, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में तीन संक्रमितों ने दमतोड़ा है। प्रदेश में मरने वाले मरीजों की संख्या 501 हो गई है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ने से रिकवरी दर बढ़ गई है। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 69.42 प्रतिशत पहुंच गई है। संक्रमण दर सात प्रतिशत अधिक हो गई है। 

विस उपसभापति, तीन मंत्रियों और 11 विधायकों के हुए कोविड-19 टेस्ट

विधानसभा सत्र की तैयारी के तहत सोमवार को मंत्रियों के सरकारी आवास सहित विधायक आवास और विधानसभा में आरटीपीसीआर टेेस्ट कराए गए। विधानसभा से मिली जानकारी के मुताबिक विधायक आवास में कुल 11 विधायकों ने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया। टेस्ट मंगलवार को भी कराए जाएंगे।

इसी तरह मंत्रियों के आवास पर भी टेस्ट कराए गए। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और सहकारिता मंत्री धनसिंह रावत सहित विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने भी टेस्ट कराया।

विधानसभा में कुल मिलाकर 62 लोगों के टेस्ट किए गए। इनमें विधानसभा कार्यालय के तीन कार्मिक पॉजिटिव पाए गए। इनमें एक समीक्षा अधिकारी, एक एपीएस और एक स्टाफ गाड़ी का चालक शामिल है। सचिवालय का एक वाहन चालक भी पॉजिटिव पाया गया है।

विधानसभा सचिवालय के मुताबिक विधायकों और विधानसभा कर्मियों के आज 22 सितंबर को भी टेस्ट होंगे। इसके अलावा विधायक अपने स्तर पर भी टेस्ट करा रहे हैं। इस बार कोरोना को देखते हुए विधानसभा ने तय किया है कि कोविड-19 का निगेटिव सर्टिफिकेट जरूर होना चाहिए। सत्र के लिए अभी कई विधायक पहुंचे भी नहीं हैं। कुछ विधायक जिला मुख्यालयों से भी जुड़ने की पेशकश कर रहे हैं।

इन विधायकों ने कराया टेस्ट
ऋतु खंडूरी, शक्तिलाल शाह, खजानदास, प्रीतम पंवार, करन माहरा, मनोज रावत, ममता राकेश, गोविंद सिंह कुंजवाल, आदेश चौहान आदि।

पीएसी के 20 जवान कोरोना संक्रमित 

हरिद्वार में 40 वीं पीएसी वाहिनी में एक साथ 20 जवानों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से खलबली मच गई। प्रशासन के लिए राहत वाली बात यह है कि जिलाधिकारी सी रविशंकर की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस के कोरोना संक्रमित होने के बाद जिलाधिकारी ने जांच के लिए अपना सैंपल दिया था और होम आइसोलेट हो गए थे। शनिवार को पीएसी के 20 जवानों सहित 99 लोगों कर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

40 वीं पीएसी वाहिनी के कमांडेंट जन्मेंजय खंडूरी ने बताया कि परिसर में कैंप लगाकर कोरोना के प्राथमिक लक्षण दिखाई देने और बाहर से आने वाले जवानों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि 150 जवानों के सैंपल लिए गए थे। इसमें से 20 जवानों में कोरोना की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि सभी संक्रमित जवानों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि शनिवार को 99 मरीजों के सामने आए और 37 मरीजों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि 604 लोगों के सैंपल लिए। जनपद में अभी तक 7659 मरीजों के मामले सामने आ चुके हैं। जिले में अब तक 96399 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 90955 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है, जबकि अभी तक 5444 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त होनी शेष है। 

कमेटी ने शुरू प्राइवेट लैब की जांच

देहरादून जिले की उन प्राइवेट लैब्स पर जांच कमेटी विशेष निगाह रखेगी, जिनके कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट बाहर से आती है। कमेटी यह भी देखेगी कि लैब आईसीएमआर की गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं या नहीं। सोमवार से जांच कमेटी ने काम शुरू कर दिया। कमेटी को सात दिन बाद जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव को रिपोर्ट सौंपनी है।

कमेटी की अध्यक्ष सीडीओ नितिका खंडेलवाल ने बताया कि सैंपल लेने के नियमों की पड़ताल की जा रही है। देखा जा रहा है किदो टेस्ट के बीच कितना अंतराल है? सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है या नहीं? वहीं, डाटाकलेक्शन की स्थिति पर भी नजर रखी जाएगी।

कुछ लैब्स द्वारा सैंपलिंग के दौरान लोगों के नाम, पते और मोबाइल नंबर गलत दर्ज करने की शिकायत भी मिल रही है। इसकी भी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में डॉ. लाल, हिमालयन लैब, मैक्स, महंत इंदिरेश अस्पताल, मेट्रो, सिनर्जी, एसएलआर, आहूजा तथा सीएमआई और कनिष्क पैथ लैब को सैंपलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पैथकाइंड की सैंपलिंग पर रोक लगाई गई है। 

बता दें कि जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बीते रविवार को जिले की सभी प्राइवेट लैब्स की जांच के लिए कमेटी बनाई थी। सीडीओ नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में बनी कमेटी में एडीएम प्रोटोकॉल गिरीश गुणवंत, डॉ. राजीव दीक्षित व डॉ. शलभ को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed