फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest news today: 49 new infected Found, two killed, active patients less than four percent

Corona In Uttarakhand: 49 नए संक्रमित मिले, दो की मौत, चार फीसदी से कम हुए सक्रिय मरीज

Fri, 12 Feb 2021 10:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Feb 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest news today: 49 new infected Found, two killed, active patients less than four percent
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों और मरीजों की मौत के मामले कम हुए हैं। बीते 24 घंटे में दो कोरोना मरीजों की मौत  हुई और 49 नए संक्रमित मिले हैं। पांच जिलों में नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। कुल संक्रमितों की संख्या 96722 हो गई है, जबकि 63 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 9845 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, पांच जिलों में 49 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 23 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 11, नैनीताल में छह, ऊधमसिंह नगर में चार, चमोली जिले में दो, टिहरी में एक,  चंपावत में एक और पौड़ी में भी एक संक्रमित मिला है। जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में कोई नया मामला नहीं मिला है।  
विज्ञापन


प्रदेश में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 68 वर्षीय महिला और मैक्स हॉस्पिटल में 62 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 1678 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 63 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 93013 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 648 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.17 प्रतिशत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख से अधिक हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्करों को लगा टीका

प्रदेश में पहले चरण के कोविड टीकाकरण अभियान में अब तक एक लाख से अधिक हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्करों ने वैक्सीन लगवाई। शुक्रवार को प्रदेशभर में 137 बूथों पर 6434 हेल्थ वर्करों और फ्रंट लाइन वर्करों ने वैक्सीन लगवाई है। प्रदेश में 16 जनवरी को पहले चरण का कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था।

अब तक 103852 को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। इसमें 76535 हेल्थ वर्कर और 27317 फ्रंट लाइन वर्कर शामिल हैं। राज्य कोविड कंट्रोल रूम के चीफ आपरेटिंग आफिसर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को 13 जिलों में 137 बूथों पर 6434 हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्करों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है। केंद्र से मिली कोविशील्ड वैक्सीन को सभी जिलों में पहुंचा दी गई है। टीकाकरण अभियान सुचारू से चल रहा है।

छात्र के संक्रमित पाए जाने पर स्कूल तीन दिन के लिए बंद
राजकीय इंटर कॉलेज बाजीरौट के छात्र की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीईओ के आदेश के बाद स्कूल को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। स्कूल को सैनिटाइज किया जा रहा है। बाजीरौट स्कूल में नौ फरवरी को कोरोना जांच के लिए शिविर लगा था। स्वास्थ्य विभाग ने सभी छात्र-छात्राओं के सैंपल लिए। जांच रिपोर्ट में नवीं कक्षा का एक छात्र पॉजिटिव पाया गया। जांच रिपोर्ट सामने आते ही सीईओ पदमेंद्र सकलानी ने स्कूल को तीन दिनों के लिए बंद रखने के आदेश दिए। प्रधानाचार्य महेश चंद्र ने बताया कि स्कूल को सैनिटाइज किया जा रहा है। सीईओ ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव निकला बच्चा स्वस्थ है। 

निगम के फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को लगी वैक्सीन

नगर निगम के फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को शुक्रवार को भी कोरोना की वैक्सीन लगी। अभी केवल निगम के सफाई से जुड़े कार्मिकों को ही टीका लगाया जा रहा है। इसके बाद केंद्र के निर्देशानुसार अन्य कार्मिकों को टीके लगाए जाएंगे। 

नगर निगम परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्मिकों को टीके लगाए। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने पूरे कोविड काल के दौरान शहर की साफ-सफाई सुचारू रखने में अहम योगदान दिया।

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से उन लोगों की सूची जारी की गई, जिन्हें टीका लगना है। अन्य कार्मिकों को सरकार के निर्देश पर टीके लगेंगे। उन्होंने कहा कि टीके के बावजूद मास्क का इस्तेमाल समेत अन्य कोविड सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed