फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news today: 468 new infected found in 24 hours, five patients died

Corona In Uttarakhand: 24 घंटे में 468 नए संक्रमित मिले, पांच मरीजों की हुई मौत

Fri, 25 Dec 2020 11:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news today: 468 new infected found in 24 hours, five patients died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 468 नए संक्रमित मिले हैं और पांच मरीजों की मौत हुई है। देहरादून और नैनीताल जिले में रोजाना सबसे ज्यादा संक्रमित सामने आ रहे हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 88844 हो गई है। वहीं, 5510 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 14239 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे अधिक 160 और नैनीताल में 110 संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में 26, ऊधमसिंह नगर में 23, पिथौरागढ़ में 52, रुद्रप्रयाग में 12, अल्मोड़ा में दो, चमोली में 10, पौड़ी में 21, टिहरी में 23, उत्तरकाशी में 24  और बागेश्वर जिले में पांच संक्रमित मिले। चंपावत में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन की कॉल उठाई तो खाता हो सकता है खाली, सतर्क रहें 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 24 घंटे के भीतर पांच संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में तीन, दून मेडिकल कॉलेज में एक और जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में एक मरीज ने इलाज के दौरान दमतोड़ा है। 

प्रदेश में अब तक 1463 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, शुक्रवार को 271 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 80738 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

पार्टी का आयोजन करने पर दो रेस्टोरेंट मालिकों पर मुकदमा  

देहरादून में क्रिसमस और न्यू ईयर पर पार्टियों के आयोजन पर रोक के बाद भी क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रेस्टोरेंट मालिकों को पार्टी का आयोजन करना भारी पड़ गया। पुलिस ने छापा मारकर रेस्टोरेंट मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। 

कोरोना के संक्रमण को देखते हुए शासन ने क्रिसमस और थर्टी फस्ट पर पार्टियों के आयोजन पर रोक लगा रखी है। बृहस्पतिवार रात को डालनवाला पुलिस को सूचना मिली कि राजपुर रोड पर एक रेस्टोरेंट में पार्टी चल रही है।

सूचना पर पुलिस ने होटल और बार की चेकिंग की। इस दौरान राजपुर रोड स्थित पिरामिड बार एंड रेस्टोरेंट में पार्टी का आयोजन चल रहा था। यहां मौजूद लोग मास्क नहीं पहने हुए थे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा था।

इसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक धर्मेंद्र घिल्डियाल और शोभित अग्रवाल के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। इंस्पेक्टर डालनवाला मणिभूषण श्रीवास्तव ने कहा कि रेस्टोरेंट और बार की लगातार चेकिंग की जाएगी।

नैनीताल में नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू 

31 दिसंबर का जश्न मनाने के लिए बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए प्रशासन ने तैयारी की है। फ्लैट मैदान पार्किंग, नारायण नगर, पाइंस और रुसी बाईपास की पार्किंग में ही पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। किसी पर्यटक में कोई लक्षण मिलने पर कोविड की जांच कर क्वारंटीन किया जाएगा। नैनीताल में नाइट कर्फ्यू नहीं लगेगा। पार्टियों पर पूरी तरह रोक रहेगी। 

एडीएम प्रशासन कैलाश टोलिया ने बताया कि रुसी बाईपास और नारायण नगर में पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। फ्लैट मैदान की पार्किंग भरने पर पर्यटकों के वाहनों को रुसी बाईपास और नारायण नगर में पार्क कराया जाएगा। तीनों ही पार्किंग स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहेगी। टीम पार्किंग स्थल पर ही पर्यटकों की थर्मन स्क्रीनिंग करेगी। किसी पर्यटक में अगर कोरोना संबंधी कोई लक्षण मिले तो उसे क्वारंटीन किया जाएगा, साथ ही एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। 

औचक तौर पर कुछ पर्यटकों की एंटीजन जांच कराई जाएगी। नारायण नगर पार्किंग स्थल की व्यवस्था केएमवीएन और रुसी बाईपास के पार्किंग स्थल की जिम्मेदारी जिला पंचायत को दी है। बताया कि दोनों स्थानों से पर्यटकों को कैब लेकर नैनीताल जाएगी। टोलिया ने बताया कि सबसे अधिक पर्यटक नैनीताल में ही आते हैं। रामनगर और हल्द्वानी के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर के दिन मालरोड पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

चौखुटिया में छात्रा मिली संक्रमित, स्कूल एक दिन के लिए बंद
अल्मोड़ा की चौखुटिया तहसील क्षेत्र में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की एक छात्रा समेत 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छात्रा के पॉजिटिव निकलने के बाद स्कूल को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही संक्रमित छात्रा को होम आईसोलेशन में भेज दिया है। 

वहीं, साठ साल से अधिक उम्र के दो बुजुर्गों को अल्मोड़ा भेजा गया है। बीईओ भारत जोशी ने बताया कि जीजीआईसी में शनिवार को सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जाएगा। सोमवार से स्कूल विधिवत खोला जाएगा। 

विदेश से आए 13 लोगों की होगी कोरोना जांच 

यूके, यूएस और आयरलैंड से हल्द्वानी पहुंचे 13 लोगों की कोविड की जांच होगी। सभी के सैंपल शनिवार को लेकर जांच को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी भेजे जाएंगे। 
ब्रिटेन में कोविड वायरस का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद दुनिया में हड़कंप मचा था। बृहस्पतिवार की देर शाम यूके (यूनाइटेड किंगडम), यूएस (यूनाइटेड स्टेट्स) और आयरलैंड से आए लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग के पास आई है। हल्द्वानी की वैशाली कॉलोनी, तल्ली बमौरी, बंसल विहार, नौकुचियाताल रोड, पीलीकोठी, सीएमटी कॉलोनी, गोविंद पुरा और हल्द्वानी निवासी शामिल हैं। सभी लोग 12 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच आए हैं। इसमें दस यूके से, दो यूएस से और एक व्यक्ति आयरलैंड से लौटा है। 

सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि शनिवार को सभी के सैंपल जांच को भेजे जाएंगे। बताया कि जो सूची आई है, उसमें कुल 26 लोगों के नाम हैं। इनमें नवंबर में आए लोगों के नाम भी शामिल हैं। नौ दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच हल्द्वानी आए लोगों के सैंपल ही जांच को भेजे जाएंगे। बताया कि बाहर से आए 13 लोगों के सैंपल लेकर अलग से पैक किए जाएंगे और राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में जांच के लिए भेजे जाएंगे।

जांच में अगर कोई पॉजिटिव आया तो उसका सैंपल जीनोम विश्लेषण (वायरस का स्ट्रेन और म्यूटेशन जानने के लिए) दिल्ली भेजा जाएगा। इनमें अगर कोई पॉजिटिव आता है और उसमें लक्षण हुए तो कोविड अस्पताल में अलग से वार्ड बनाकर उसे रखा जाएगा। बिना लक्षण वाले पॉजिटिव मरीज को होम आइसोलेशन में भी नहीं रखा जाएगा। किसी अलग जगह पर संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। लक्षण या बिना लक्षण वाले मरीज को 28 दिन तक रखा जाएगा और कोविड की दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही अस्पताल या क्वारंटीन सेंटर से घर जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed