{"_id":"5fe5bead8ebc3e41d63e563c","slug":"uttarakhand-news-corona-vaccine-registration-may-suffers-you-know-how","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन की कॉल उठाई तो खाता हो सकता है खाली, सतर्क रहें ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन की कॉल उठाई तो खाता हो सकता है खाली, सतर्क रहें
Fri, 25 Dec 2020 04:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 25 Dec 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठगों ने कोरोना वैक्सीन के नाम पर भी ठगना शुरू कर दिया है। ऐसे में वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए अगर फोन उठाया तो ठग आपका खाता खाली कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस तरह के मामले देश में सामने आने के बाद एसएसपी एसटीएफ की ओर से जनहित में अपील की गई है कि वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के नाम पर कोई फोन आए तो सतर्क रहें।
दरअसल, साइबर ठग इन दिनों नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब उन्होंने कोरोना वैक्सीन को भी इसके लिए माध्यम बनाया है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि इन दिनों रजिस्ट्रेशन के लिए ठग फोन कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि भारत सरकार कोरोना वैक्सीन के लिए यह रजिस्ट्रेशन करा रही है।
विज्ञापन
इसके बाद मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का नंबर मांगा जा रहा है। चंद सेकेंड बाद आने वाले ओटीपी को भी पूछा जा रहा है कि इससे रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। ओटीपी बताते ही ठग बैंक खातों में सेंध लगाकर रुपये निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
अलग-अलग नंबरों से आ रहे फोन
ठग इसके लिए अलग-अलग नंबरों का प्रयोग कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि यदि किसी के पास इस तरह की कॉल आती है तो वह इसकी जानकारी साइबर थाने को दे सकता है।
ताकि, इन नंबरों का डाटा एकत्र किया जा सके। लिहाजा, आम जनता को और अधिक सजग रहने की जरूरत है। ताकि, वह अपनी गाढ़ी कमाई को ठगों की नजरों से बचा सके।