फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news Today : 448 new infected found in 24 hours, 13 patients died

Corona In Uttarakhand: 24 घंटे में 448 नए संक्रमित मिले, 13 मरीजों की मौत 

Mon, 21 Dec 2020 11:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Dec 2020 11:16 PM IST
सार

  • कुल संक्रमितों की संख्या 86765 हुई,  एक्टिव केस 5584 पहुंचे

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news Today : 448 new infected found in 24 hours, 13 patients died
coronavirus demo - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड में पहले की तुलना में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। लेकिन संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में 13 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। वहीं, 448 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, संक्रमितों की तुलना में दोगुने से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 86765 हो गई है। वर्तमान में 5584 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 15749 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे अधिक 157 संक्रमित मरीज मिले हैं। नैनीताल में 113, उत्तरकाशी में 39, हरिद्वार में 31, टिहरी में 23, पिथौरागढ़ में 19, रुद्रप्रयाग में 14, अल्मोड़ा में 12, पौड़ी में 11, चंपावत में 10, ऊधमसिंह नगर में 10, बागेश्वर में सात और चमोली जिले में दो संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Corona In Uttarakhand: 50 की उम्र पार करने वाले संक्रमित कम, मृत्यु दर ज्यादा
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में प्रदेश में 13 मरीजों की मौत हुई है। इसमें दून मेडिकल कॉलेज में तीन, एम्स ऋषिकेश में दो, श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में एक, हिमालयन हॉस्पिटल में दो, मैक्स हॉस्पिटल में एक, वेलमेड हॉस्पिटल में एक, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में दो, नीलकंठ हॉस्पिटल हल्द्वानी में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 1426 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1013 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर अब तक 78686 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

सेना भर्ती रैली में पहुंचे 10 कोरोना संक्रमित युवक 

कोटद्वार के गबर सिंह कैंप में आयोजित सेना भर्ती रैली के दूसरे दिन दस कोरोना संक्रमित युवक वहां पहुंच गए। लेकिन रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, सेना और स्वास्थ्य कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने हजारों युवकों को संक्रमित होने से बचा लिया। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित युवकों की पहचान कर उन्हें युवकों की भीड़ से अलग कर आइसोलेट कर दिया। जिसके बाद सेना के अधिकारियों ने चैन की सांस ली। 

सोमवार सुबह सेना भर्ती अधिकारी सहित कोरोना चिकित्साधिकारी को रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से कोटद्वार भर्ती होने के लिए पहुंचे दस युवओं के कोरोना संक्रमित होने की नाम सहित कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट भेजी गई। युवकों के संक्रमित होने की सूचना मिलते ही आर्मी और स्वास्थ्य विभाग तत्काल अलर्ट हो गए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही पीपीई किट पहनकर युवकों को भीड़ से अलग कर दिया। 

रामनगर अस्पताल में युवाओं को थमा दी कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट

सेना भर्ती में जाने वाले युवाओं से रामनगर अस्पताल के कर्मचारियों ने पांच-पांच सौ रुपये लेकर उन्हें कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट थमा दी। रिपोर्ट में कोरोना के नोडल अधिकारी के दस्तखत और मुहर भी फर्जी हैं। 

पीरूमदारा क्षेत्र स्थित यूथ फाउंडेशन कैंप में सेना भर्ती के लिए निशुल्क ट्रेनिंग दी जाती है। 28 दिसंबर को लगभग 100 से अधिक युवाओं को सेना भर्ती के लिए कोटद्वार जाना था। इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को कोविड नियमों के तहत निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी था। कोविड जांच के लिए युवा करीब एक हफ्ते पहले रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां अस्पताल कर्मचारियों ने बिना जांच किए उन्हें रैपिड एंटीजन टेस्ट की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट दे दी।

छात्रों का आरोप है कि अस्पताल कर्मचारियों ने प्रति छात्र 500 रुपये लिए। रिपोर्ट के फर्जी होने के शक पर युवाओं ने अपने ट्रेनर मंगल सिंह को इसकी जानकारी दी। ट्रेनर ने भाजपा नेता गणेश रावत से संपर्क किया और अस्पताल पहुंचकर पीपीपी मोड के अधिकारियों से बात की।

युवाओं को दी गईं रिपोर्टों को देखने के बाद कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि रिपोर्ट फर्जी हैं और इनमें लगी मुहर भी फर्जी है। उन्होंने कहा कि रामनगर अस्पताल में कोरोना की जांच नहीं हो रही है। जांच कोविड केयर सेंटर में की जाती हैं।

जांच रिपोर्ट में 27 दिसंबर की डेट
रामनगर अस्पताल में युवाओं की कोरोना जांच रिपोर्ट बनाने वाले ने 27 दिसंबर की निगेटिव रिपोर्ट जारी कर दी। युवाओं ने सोमवार को रामनगर अस्पताल का घेराव करने के साथ नारेबाजी करने का एलान किया है। रामनगर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मणिभूषण पंत का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लैब कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रामनगर अस्पताल के प्रबंधक राकेश बाटर ने कोतवाली में अस्पताल में काम करने वाले लैब कर्मचारी प्रशांत भदूरी के खिलाफ तहरीर सौंपी है। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी लैब कर्मचारी के खिलाफ कोरोना की फर्जी रिपोर्ट बनाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

मामला बेहद गंभीर है। कोरोना की फर्जी रिपोर्ट जारी करने के मामले में अस्पताल प्रबंधक की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।
-विजयनाथ शुक्ल, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed