फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news today: 156 new Covid positive patients found, five dead

Corona In Uttarakhand: घट रही संक्रमण की रफ्तार, 156 नए मरीज मिले, पांच की मौत

Mon, 11 Jan 2021 06:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Jan 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news today: 156 new Covid positive patients found, five dead
coronavirus demo Photo - फोटो : PTI

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे घट रही है। लगातार कई दिन से प्रदेश में 250 से कम कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। वहीं, मरीजों की मौत के मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में पांच संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 156 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 93777 हो गई है। वहीं, 2753 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को 10024 सैंपल जांच में निगेटिव मिले हैं। वहीं, देहरादून जिले में 56, नैनीताल में 44, हरिद्वार में 15, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में एक-एक, चंपावत में तीन, पौड़ी में आठ, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी में सात और ऊधमसिंह नगर में 13 संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Vaccine In Uttarakhand: दूसरे चरण के लिए केंद्र ने मांगा फ्रंट लाइन वर्करों का डाटा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में 24 घंटे के भीतर पांच संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 1578 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, सोमवार को 523 और मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इन्हें मिलाकर 88196 कोरोना स्वस्थ हो चुके हैं।

बिना सुरक्षा मानकों के हो रहा मरीजों का उपचार

कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिए हैं। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में बिना कोरोना जांच की मरीजों की ओपीडी पर्ची नहीं कट रही है। कुंभमेला होने के कारण शासन-प्रशासन भी कोविड-19 के प्रति मुस्तैद हो गया है। वहीं तीर्थनगरी के प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। 

तीर्थनगरी के प्राइवेट अस्पतालों में न तो मरीजों की कोरोना जांच हो रही है, न ही मरीज सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं, न ही मरीजों को सैनिटाइज करने की कोई व्यवस्था है। यही नहीं स्वास्थ्य स्टाफ कर्मचारी भी बिना मास्क, सैनिटाइजर और गल्ब्स के मरीजों का उपचार कर रहे हैं।

अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में प्राइवेट अस्पताल कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाकर धन बटोरने की चाह में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। शासन प्रशासन इन पर नकेल कसने के बजाय इस ओर तमाशबीन बना हुआ है। 

प्राइवेट अस्पताल में हो रही कोविड-19 के नियमों की अनदेखी की जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
- डॉ. आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed