फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : they give sweet dose of affection between bitter medicine

उत्तराखंड में कोरोना : कड़वी दवा के साथ मिल रही अपनत्व की मीठी डोज, ‘सब नॉर्मल है’ बोलकर भरा जा रहा है जोश

Thu, 06 May 2021 01:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की
मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 06 May 2021 01:57 PM IST
सार

बिना किसी लोभ के दिन-रात कोरोना मरीजों की सेवा में जुटी डॉक्टरों और कर्मचारियों की टीम कड़वी दवा के साथ अपनत्व की मीठी डोज भी दे रही है। अपनत्व देख मरीजों की नकारात्मकता दूर हो रही है और वे ठीक होकर घर लौट रहे हैं।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : they give sweet dose of affection between bitter medicine
कड़वी दवा के साथ अपनत्व की मीठी डोज भी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

‘अंकल घबराइए मत सब ठीक हो जाएगा। कोरोना आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। बस हिम्मत रखिए और हमें भी हिम्मत दीजिए। आपकी हिम्मत ही हमारे अंदर जोश भर रही है।’ जी हां! ऐसा ही नजारा है सिंचाई विभाग की बिल्डिंग में चल रहे कोविड केयर सेंटर का।

विज्ञापन


देहरादून : वरिष्ठ फिजिशियन और मुख्यमंत्री के डॉक्टर का बड़ा बयान, कहा - तीसरी लहर होगी ज्यादा खतरनाक
विज्ञापन


यहां बिना किसी लोभ के दिन-रात कोरोना मरीजों की सेवा में जुटी डॉक्टरों और कर्मचारियों की टीम कड़वी दवा के साथ अपनत्व की मीठी डोज भी दे रही है। अपनत्व देख मरीजों की नकारात्मकता दूर हो रही है और वे ठीक होकर घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : जनता रिपोर्ट के लिए भटक रही और कोरोना सैंपल कबाड़ी के पास पहुंच गए, तस्वीरों में देखें...

शहर विधायक प्रदीप बत्रा की ओर से प्रशासन के सहयोग से सिंचाई विभाग की बिल्डिंग में बनाया गया कोविड सेंटर नजीर पेश कर रहा है। यहां ऑक्सीजन युक्त 150 बेड हैं और मरीजों का मुफ्त में उपचार किया जा रहा है। दवा से लेकर खानेपीने की पूरी सुविधा है। मरीज का परिवार के सदस्य की तरह ध्यान रखा जा रहा है। शहर के नामी डॉक्टर दो बार मरीजों को देखने आते हैं। यहां लगा स्टाफ बिना थके-हारे मरीजों की दिन-रात सेवा कर रहा है।

‘घबराइए मत, हम हैं ना’ 

स्टाफ में ऐसा जुनून है कि किसी भी हाल में मरीज को अंदर से कमजोर नहीं होने दिया जाए। बस कोरोना रूपी दानव से बचाकर उन्हें घर भेजने की ललक है। इससे इतर, मरीज को अपनों से दूर रहकर कोई डर न सताए, इसलिए दवा की ही तरह पूरा ध्यान रखा जा रहा है। दवा के साथ अपनत्व की डोज ने मरीज और स्टाफ के बीच ऐसा रिश्ता बना लिया है कि वे तीन से चार दिन में ही ठीक हो जा रहे हैं। 

कोविड केयर सेंटर में मरीजों की सेवा में लगा एक ऐसा चेहरा है, जिसका हर मरीज फैन है। यह हैं विधायक प्रदीप बत्रा के निजी सेक्रेटरी मयंक मेंदीरत्ता। वह भर्ती होने से लेकर छुट्टी मिलने तक हर मरीज का दिन में चार से पांच बार हाल पूछते हैं। कहते हैं कि घबराइए मत हम सब आपके साथ हैं। कोरोना आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, ये तो मामूली संक्रमण है। इतना ही नहीं मरीजों के परिजनों को भी फोन पर ऑल इज वेल बोलकर उनकी हर शंका दूर करते हैं।

सफाई व्यवस्था दिखा रही बड़े अस्पतालों को आइना

कोविड केयर सेंटर में सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दिन हो या रात, कम से कम दस बार सफाई होती है जबकि दो से तीन बार सैनिटाइजेशन किया जाता है। यहां आने वाला हर शख्स कहता है कि कोविड सेंटर अस्पतालों को आइना दिखा रहा है।

ये हैं कोविड सेंटर के हीरो

कोविड केयर सेंटर में विधायक प्रदीप बत्रा ने अपना स्टाफ में लगाया है। इनमें मयंक मेंदीरत्ता, प्रेमनाथ सेठी, मोनू कुमार, विशाल, सत्यम, किशोर राणा, उज्ज्वल, सार्थक, अमित पाटिल, भूपेंद्र, मुकेश, सूरज संजय सैनी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed