फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में कोरोना : जनता रिपोर्ट के लिए भटक रही और कोरोना सैंपल कबाड़ी के पास पहुंच गए, तस्वीरों में देखें...

Thu, 06 May 2021 12:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 06 May 2021 12:01 PM IST
सार

 तीस बड़े बोरों में जांच के सैकड़ों सिरिंज को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने बरामद किया।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : corona sample found in trash at haldwani, photos
बायो मेडिकल वेस्ट - फोटो : अमर उजाला

कोरोना को लेकर हर जगह फैली दहशत के बीच हल्द्वानी में एक कबाड़ी के गोदाम से कोरोना जांच के सैंपल मिलने से सनसनी मच गई। तीस बड़े बोरों में जांच के सैकड़ों सिरिंज को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने बरामद किया। देर रात तक स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम गोदाम में पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी रही। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ शांतनु पाराशर बुधवार शाम शहर के भ्रमण पर निकले थे। किसी ने उन्हें सूचना दी कि बरेली रोड पर कबाड़ के गोदाम में बायोमेडिकल वेस्ट खरीदकर रखा गया है। इनमें कोरोना जांच की सिरिंज और अन्य सामान हैं। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने छापा मारा तो वहां तीस बोरों में सिरिंज सहित बायोमेडिकल वेस्ट भरा मिला। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि ऐसे सिरिंज से कोरोना महामारी का खतरा बढ़ सकता है।कोरोना महामारी की आशंका के चलते पुलिस ने सामान गोदाम से उठा लिया है। गोदाम पर पुलिस का पहरा लगाया गया है। गोदाम का मालिक भी पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने गोदाम को सुरक्षा के घेरे में ले लिया है। बड़ा सवाल यह है कि बायो मेडिकल वेस्ट कहां से आया? विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य तौर पर बायो मेडिकल वेस्ट के भंडारण आदि करने की अनुमति नहीं मिलती है। अधिकारी भी वेस्ट के पहुंचने की जगह का पता लगाने की बात कह रहे हैं।


 

coronavirus in uttarakhand latest news : corona sample found in trash at haldwani, photos
बायो मेडिकल वेस्ट - फोटो : अमर उजाला

सुशीला तिवारी अस्पताल और 13 निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों का इलाज हो रहा है। लैब में जांच हो रही है। सुशीला तिवारी अस्पताल से इन दिनों प्रतिदिन आठ सौ से एक हजार किलोग्राम तक बायो मेडिकल वेस्ट निकल रहा है। इसके निस्तारण के लिए सुबह आठ से शाम पांच बजे तक इंसीनेटर चल रहा है। इसके बाद भी वेस्ट के निस्तारण को लेकर समस्या आ रही है। ऐसे में एक निजी संस्था के माध्यम से बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण का काम शुरू किया गया है। जानकारों के अनुसार कोविड से जुड़े बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की प्रतिदिन रिपोर्ट पीसीबी को भेजनी होती है।

मामले की जांच कराई जा रही है। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
- धीराज गर्ब्याल, जिलाधिकारी

coronavirus in uttarakhand latest news : corona sample found in trash at haldwani, photos
मेडिकल वेस्ट - फोटो : अमर उजाला

सुशीला तिवारी अस्पताल से बायो मेडिकल वेस्ट निकलता है, उसका निस्तारण स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट में स्थापित इंसीनेटर में होता है। इसके साथ ही अन्य अस्पतालों के बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण का कार्य एक निजी संस्था के माध्यम से होता है। इस तरह बायो मेडिकल वेस्ट मिलना गंभीर मामला है। प्रथम दृष्टया यह बायो मेडिकल वेस्ट कोरोना की जांच से जुड़ा लग रहा है, इस मामले की जांच के लिए नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को भेजा जा रहा है। यह वेस्ट कहां से आया है? इसका पता लगाने के साथ आवश्यक कार्रवाई होगी।
- डॉ. रश्मि पंत, एसीएमओ

कोई ट्राली से डाल गया

गोदाम के मालिक गौजाजाली निवासी शाहिद खान का कहना है कि किसी ने बताया कि कोई ट्राली आई थी, प्लास्टिक डालकर चली गई है। मुझे इस बारे में शाम 5:30 बजे पर पता चला। बाद में पुलिस ने मुझे फोन किया था। उसका यह भी कहना था कि उसकी कबाड़ की दुकान 12 दिनों से बंद पड़ी है। किसी ने उसे फंसाने के लिए सामान रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : corona sample found in trash at haldwani, photos
मेडिकल वेस्ट - फोटो : अमर उजाला

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम की टीम ने देर रात मामले की जांच प्रारंभ की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि करीब दो सौ किलोग्राम बायो मेडिकल वेस्ट है। इसमें कोरोना की जांच से जु़ड़े बायो मेडिकल वेस्ट के अलावा कैथ, ग्लूकोज की बोतल आदि मिली हैं। पता लगाया जाएगा कि यह किस अस्पताल का बायो मेडिकल वेस्ट है। उन्होंने बताया कि जांच से पता चला कि बोरों में बोतलें, यूरिन पाइप, पीपीई कीट, सिरिंज सहित अन्य सामान पड़े हैं। इस माल को नगर निगम अपने कब्जे में लेकर सफाई कराने के बाद  मेडिकल वेस्ट को गदरपुर भेजेगा। ऊधमसिंह नगर से एक गाड़ी प्रतिदिन मेडिकल वेस्ट लेने के लिए आती है। जांच के संबंध में वह अपनी रिपोर्ट पुलिस विभाग को  देंगे।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : corona sample found in trash at haldwani, photos
मेडिकल वेस्ट - फोटो : अमर उजाला

थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक का कहना है कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस महामारी अधिनियम के अलावा, प्रदूषण सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करेगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी जांच के दौरान यह देखकर घबरा गए कि कोरोना जांच के वेस्ट पड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर उन्होंने छापा मारा था। पुलिस को शक है कि कबाड़ बीनने वाले या सफाई व्यवस्था में लगे लोगों ने मेडिकल वेस्ट पार कर दिया है। कबाड़ में यह माल छांटकर बेचा जाता है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान सारे खेल का पता चलेगा। एक सवाल यह भी है कि यह महामारी फैलाने के इरादे से तो नहीं रखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed