फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Six mountain states in the states with the highest death rate in the country, Uttarakhand at number one

कोरोना : देश के सबसे ज्यादा मृत्युदर वाले राज्यों में छह पर्वतीय, उत्तराखंड नंबर एक पर

Sun, 06 Jun 2021 03:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 06 Jun 2021 03:00 PM IST
सार

पांच जून तक सर्वाधिक मृत्यु दर वाले हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड के बाद नागालैंड, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Six mountain states in the states with the highest death rate in the country, Uttarakhand at number one
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना संक्रमण से देश में सबसे ज्यादा मृत्यु दर देश के 11 राज्यों में से छह हिमालयी राज्यों में है। इनमें उत्तराखंड की मृत्यु दर हिमालयी राज्यों में सबसे ज्यादा है। उसके बाद नागालैंड में कोरोना मृत्यु दर ज्यादा है।
विज्ञापन


ब्लैक फंगस : निकालनी पड़ी एक आंख और आधा जबड़ा, आज मिले 19 मरीज, आठ की हुई मौत
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना मृत्यु दर दो प्रतिशत के आसपास
पांच जून तक सर्वाधिक मृत्यु दर वाले हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड के बाद नागालैंड, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर है। उत्तराखंड में कोरोना मृत्यु दर दो प्रतिशत के आसपास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 619 नए संक्रमित मिले, 16 की मौत, 2531 मरीज हुए स्वस्थ

हिमालयी राज्यों में कोरोना मृत्यु दर का अत्यधिक होना बेहद चिंता का विषय
सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल के मुताबिक, हिमालयी राज्यों में कोरोना मृत्यु दर का अत्यधिक होना बेहद चिंता का विषय है। कोरोना की दूसरी लहर में हुई मानवीय हानि ने हिमालयी राज्यों में जन स्वास्थ्य बदहाली की कलई भी खोली है। उनके मुताबिक, जन स्वास्थ्य के मामले में सभी हिमालयी राज्यों में कमोवेश एक जैसी स्थिति है।

संसाधनों की समस्या सभी हिमालयी राज्यों में समान
डॉक्टरों व दक्ष कर्मचारियों की कमी, संसाधनों की समस्या सभी हिमालयी राज्यों में समान है। केंद्र और राज्य सरकारों को इस बारे गंभीरता से विचार करना होगा। क्योंकि यह चिंता केवल हिमालयी राज्य में वास करने वाले लोगों के स्वास्थ्य को लेकर नहीं है, बल्कि सवाल करोड़ों की संख्या में हर साल वहां यात्रा और सैर करने वाले सैलानियों और श्रद्धालुओं की सेहत का भी है।

11 राज्यों में हिमालयी राज्य
राज्य   -  मृत्यु दर (प्रतिशत में)
पंजाब  -   2.6
उत्तराखंड -2.0
नागालैंड  -1.9
महाराष्ट्र -  1.7
दिल्ली -1.7
हिमाचल -1.7
मेघालय  -1.7
गोवा    -1.7
अंडमान निकोबार - 1.7
सिक्किम  -1.6
मणिपुर  -1.6
 

कोरोना के बाद बढ़ा रक्त विकारों का खतरा

कोरोना से जंग जीत चुके लोगों पर ब्लैक फंगस के संक्रमण का ही नहीं, बल्कि कई रक्त विकारों का भी खतरा मंडरा रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी धमनियों में रक्त के थक्के जमने से हृदय, मस्तिष्क समेत शरीर के कई अंगों तक खून ठीक से नहीं पहुंच पाता। इससे ब्रेन स्ट्रोक, लकवा, हार्ट अटैक व पेट दर्द के मामले बढ़ रहे हैं।

लेते रहें खून पतला करने की दवाएं
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोरोना के नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ पल्मनोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि शरीर के विभिन्न अंगों तक रक्त का प्रवाह सही रखने के लिए अपने डॉक्टर की सलाह पर खून पतला करने की दवाएं लेते रहें। 

शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें
श्री महंत इंद्रेश अस्पताल पटेलनगर के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. पंकज अरोड़ा के अनुसार, दिमाग में थक्का जमने से ब्रेन स्ट्रोक और लकवा भी पड़ रहा है। इससे बचने के लिए शरीर का हाइड्रेशन सही रखें और खूब पानी पीयें। समय पर चेकअप कराते रहें। 

बढ़ सकती हैं पेट संबंधी दिक्कतें
आरोग्यधाम हेल्थ सिटी के वरिष्ठ गेस्ट्रो सर्जन डॉ. विपुल कंडवाल ने बताया कि कोरोना वायरस गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक को भी संक्रमित कर सकता है। थक्कों की वजह से आंत में खून का प्रवाह बाधित होता है। इससे पेट दर्द व अन्य दिक्कतें हो सकती हैं। 

खान-पान का रखें खास ख्याल
मांसाहारी, गरिष्ठ और बासी भोजन ना लें। हल्का, शाकाहारी, पोषक, तरल खाद्य पदार्थ, ताजी हरी व रेशेदार सब्जियां, फल आदि अपने डाइट चार्ट में उचित मात्रा में शामिल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed