फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : second wave dangerous for 20 year to 49 year aged people

उत्तराखंड में कोरोना : कोरोना की दूसरी लहर 20 से 49 वर्ष वालों पर पड़ी भारी, सचिव स्वास्थ्य ने जारी किए आंकड़े

Thu, 20 May 2021 01:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 20 May 2021 01:25 PM IST
सार

सचिव स्वास्थ्य ने जारी किए आंकड़े, मृत्यु की दर 40 से 69 वर्ष के बीच ज्यादा, प्रदेश में कोरोना पॉजिटीविटी रेट 23 से घटकर 15 प्रतिशत पर आई।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : second wave dangerous for 20 year to 49 year aged people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर 20 वर्ष से 49 वर्ष आयु वर्ग पर सबसे ज्यादा भारी साबित हुई, जबकि मृत्यु के हिसाब से देखें तो 40 वर्ष से 69 वर्ष वाले कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा है। हालांकि संक्रमण प्रतिशत पर नजर डालें तो बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण दर काफी कम देखने को मिली है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: मरीज बढ़े तो कुमाऊं में एक महीने में ही बिक गई पांच करोड़ की पैरासिटामोल
विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने एक अप्रैल 2021 के बाद से अब तक के कोरोना संक्रमण और मृत्यु के आंकड़े जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड की पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर में बच्चे और बुजुर्ग अपेक्षाकृत कम संक्रमित हुए हैं। बताया कि अब तक मरने वालों में 40 से 69 वर्ष आयु वर्ग के संक्रमित सबसे ज्यादा हैं। युवाओं ने बेहतर तरीके से कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक फंगस: उत्तराखंड में तैयार होगी ब्लैक फंगस की दवा, दो फैक्ट्रियों में होगा उत्पादन

वहीं, कोरोना संक्रमण से जूझ रहे उत्तराखंड के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में अब कोरोना का पॉजिटीविटी रेट 23 से घटकर 15 प्रतिशत पर आ गया है। सचिव अमित नेगी ने बताया कि बीते 24 घंटों में 7000 से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि करीब 4800 नए मामले सामने आए हैं। 

सचिव ने बताया कि 1200 लोगों ने कल ई-संजीवनी के जरिये निशुल्क स्वास्थ्य का परामर्श लिया। 26 हजार से ज्यादा लोग पिछले कुछ दिनों में ही ई-संजीवनी का लाभ ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटीविटी रेट 23 से घटकर 15 प्रतिशत तक आ गया है। प्रदेश में लगातार सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है।

कल प्रदेश में 35 हजार की सैंपलिंग की गई। सचिव नेगी ने बताया वर्तमान में प्रदेश का कोविड टेस्टिंग रेट राष्ट्रीय औसत के दोगुना है। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2021 के बाद से महिला और पुरुषों के पॉजिटीविटी आंकड़ों के अनुसार संक्रमित में 62 प्रतिशत पुरुष और 38 प्रतिशत महिलाएं हैं। 

किस आयु वर्ग में कितने हुए संक्रमित

0-9 वर्ष - 1.6 प्रतिशत  
10-19 वर्ष - 7.3 प्रतिशत 
20-29 वर्ष- 21.9 प्रतिशत 
30-39 वर्ष- 24.2 प्रतिशत
40-49 वर्ष- 18.5 प्रतिशत 
50-59 वर्ष-13.3 प्रतिशत
60-69 वर्ष-8.1 प्रतिशत
70-79 वर्ष-3.8 प्रतिशत
80-89 वर्ष-1.1 प्रतिशत

मृत्यु का आंकड़ा 

0-9 वर्ष - 0.21 प्रतिशत
10-19 वर्ष - 0.17 प्रतिशत
20- 29 वर्ष - 2.62 प्रतिशत
30-39 वर्ष - 9.04 प्रतिशत
40-49 वर्ष - 17.35 प्रतिशत
50-59 वर्ष - 23.21 प्रतिशत
60-69 वर्ष - 24.18 प्रतिशत
70-79 वर्ष - 16.42 प्रतिशत
80-89 वर्ष - 6.55 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed