फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Saturday and sunday lockdown postponed

Coronavirus in Uttarakhand : चार जिलों में आज व कल लॉकडाउन नहीं, ईद और रक्षाबंधन को देखते हुए लिया फैसला

Sat, 01 Aug 2020 09:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 01 Aug 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Saturday and sunday lockdown postponed
- फोटो : File Photo

ईद और रक्षाबंधन को देखते हुए प्रदेश के चार मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आज शनिवार और रविवार को लॉकडाउन नहीं होगा।

विज्ञापन


मौसम का कहर: मायके गई हुई थी मां, वापस आकर बच्चों की मौत का खौफनाक मंजर देख निकल पड़ी चीखें...
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए थे। शुक्रवार को सचिव आपदा प्रबंधन शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश सरकार ने 17 जुलाई को चार जिलों में सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को लॉकडाउन करने का निर्णय लिया था, लेकिन इस सप्ताह ईद और रक्षाबंधन के मद्देनजर लॉकडाउन न करने का फैसला किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि महामारी की रोकथाम को लेकर पूर्व में जारी बाकी सभी निर्णय कड़ाई से लागू रहेंगे। सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, पुलिस महानिदेशक, कुमाऊं और गढ़वाल मंडल आयुक्तों व सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई करने को कहा गया है।

सुद्धोवाला जेल के कैदी की मौत, होगा कोरोना टेस्ट

देहरादून की सुद्धोवाला जेल में एक कैदी की मौत हो गई। कैदी को सीने में दर्द की शिकायत पर कोरोनेशन अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोरोना टेस्ट के बाद ही पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया की जाएगी। कैदी करीब पांच सालों से जेल में था। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजू क्षेत्री पुत्र रमेश क्षेत्री को पांच साल पहले डोईवाला पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से मुकदमा विचाराधीन था। शुक्रवार सुबह उसके सीने में दर्द हुआ तो जेल प्रबंधन ने उसे कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया। लेकिन, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चूंकि, जेल में कोरोना की स्थिति गंभीर है तो कैदी का पहले कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद ही उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाना है। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। 

बता दें कि अब तक जेल में रहने वाले 98 कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। ये सभी कैदी दून अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, अब सेलाकुई स्थित माया इंस्टीट्यूट को कोविड केयर सेंटर बनाकर कैदियों का इलाज वहीं पर किया जाना है। सिर्फ गंभीर हालत वाले कैदियों को ही दून अस्पताल में रखा जाएगा।

दून पहुंचे 600 लोग जांच के बाद क्वारंटीन 

देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को जिले में पहुंचे 600 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद क्वारंटीन किया गया। इसके अलावा जिले में 661 लोगों के सैंपल लिए गए।

को-मोर्बिडिटी अवस्था वाले 13 लोगों को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। आशा कार्यकर्ताओं ने 1838 लोगों का फॉलोअप किया। डीएम ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर प्रशासन ने मसूरी में 26 लोगों के चालान किए।

पुलिस ने भी 435 लोगों के चालान काटे। 377 लोग फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जबकि 240 लोग फ्लाइट से दूसरे राज्यों के लिए रवाना हुए। मनरेगा के तहत 2676 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। फार्मेसिस्ट नवल किशोर को कोरोना वॉरियर्स चुना गया।

लॉकडाउन न होने पर व्यापारियों ने ली राहत की सांस

ईद और रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान साप्ताहिक बंदी से छूट मिलने पर व्यापारियों ने राहत की सांस ली। इसके लिए व्यापारी कई दिनों से प्रशासन से मांग भी कर रहे थे। अब व्यापारियों को उम्मीद जगी है कि बाजारों में रौनक लौटेगी और कारोबार को भी कुछ गति मिलेगी। इसके लिए व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

लॉकडाउन के चलते चार-माह माह से बाजार बंद होने से व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। अनलॉक के बाद दून सहित चार जिलों में सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन से भी व्यापारी परेशान थे। ईद और रक्षाबंधन के चलते व्यापारी वर्ग लगातार सरकार से इस हफ्ते लॉकडाउन में छूट की मांग कर रहा था।

बाकायदा प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने तो इसके विरोध में सड़कों पर उतरने की चेतावनी भी दी थी। व्यापारियों के दबाव और त्योहारों को देखते हुए सरकार ने इस हफ्ते लॉकडाउन में छूट दी। सरकार के इस फैसले से व्यापारियों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed