फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Private hospitals are getting expensive injections, patients not getting Ayushman scheme benefit

Coronavirus in Uttarakhand : निजी अस्पतालों में महंगे पड़ रहे इंजेक्शन, नहीं मिल रहा आयुष्मान योजना का लाभ

Sat, 19 Sep 2020 01:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 19 Sep 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news :  Private hospitals are getting expensive injections, patients not getting Ayushman scheme benefit
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना के गंभीर मरीजों को लगने वाले महंगे इंजेक्शन निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। मरीजों के परिजनों को यह इंजेक्शन बाहर से खरीदने पड़ रहे हैं। जिससे खासकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सरकार के दावों की पोल भी खुल रही है।  

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : गढ़वाल विवि से संबद्ध कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, एक छात्रा के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर में संक्रमित मरीजों के बढ़ने के बाद सरकार ने कुछ निजी अस्पतालों में भी कोरोना के मरीजों के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके लिए सरकार ने तमाम चिकित्सा सुविधाओं के लिए भी दरें निर्धारित की हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को आईसीयू, बेड, दवाइयां और पीपीई किट आदि की व्यवस्था की जाती है, लेकिन एक्यूट निमोनिया और छाती के गंभीर मरीजों को लगने वाला इंजेक्शन आयुष्मान योजना के तहत नहीं मिल पा रहा है। सरकारी अस्पतालों में जहां यह इंजेक्शन निशुल्क लग रहा है।


जबकि बाजार में यह इंजेक्शन लगभग पांच हजार रुपये का आ रहा है। यह इंजेक्शन एक मरीज को कई बार भी लगाने पड़ता है। जो मरीज के परिजनों पर भारी पड़ रहा है। इससे आयुष्मान योजना के अंतर्गत आने वाले मरीजों को दिक्कत हो रही है। 

यह इंजेक्शन बहुत कीमती है और आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों को ही लगाया जाता है। जिन मरीजों को वास्तव में इस इंजेक्शन की जरूरत है, निजी अस्पताल उसका अलग से विवरण दें। उसका आयुष्मान योजना के तहत अलग से अस्पतालों को भुगतान किया जाएगा।
- डीके कोटिया, अध्यक्ष, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed