फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Semester exam in HNB Garhwal University affiliated colleges from today

Coronavirus in Uttarakhand : गढ़वाल विवि से संबद्ध कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, एक छात्रा के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

Sat, 19 Sep 2020 11:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 19 Sep 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news :  Semester exam in HNB Garhwal University affiliated colleges from today
एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : File Photo

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में शनिवार से अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। वहीं शनिवार को श्रीनगर के चौरास स्थित हॉस्टल में एक छात्रा के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। छात्रा जम्मू-कश्मीर की है। छात्रा को उसके कमरे में आईसोलेट कर दिया गया है। विवि. के चीफ प्रोक्टर प्रो. अरुण बहुगुणा ने इस मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : अब विधानसभा में ही होगा सत्र, नहीं होगा प्रश्नकाल
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर देहरादून के डीबीएस पीजी कालेज में तैयारियां पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को कालेज के परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज किया गया। डीबीएस पीजी कालेज के छात्रसंघ महासचिव केशव बहुगुणा ने बताया कि परीक्षा के आयोजन में छात्रसंघ पूरा सहयोग करेगा। बताया कि कालेज प्रशासन ने क्लासों को सैनिटाइज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीडिंग रूम में लाइट व पंखों की समस्या के बारे में प्राचार्य वीसी पांडेय को बता दिया गया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य नियमों का पालन करने की अपील की है।

यूटीयू में कोरोना मामले आने पर बंद न करने भड़के कर्मी

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद भी उसे बंद न करने पर कर्मचारी भड़क उठे। उन्होंने विवि पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। साथ ही कुलपति को ज्ञापन देकर विवि को सैनिटाइज करने की मांग रखी। 

कर्मचारियों ने कुलपति को ज्ञापन दिया। कहा कि कुल सचिव और परीक्षा विभाग के कर्मचारी को कोरोना हो गया है। इसके अलावा कई अन्य कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में विवि को सैनिटाइज कर बंद कर देना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में अन्य कर्मचारियों में भी कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है। कर्मचारियों में भय का माहौल है। 

कहा कि विवि में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन नहीं किया जा रहा है। जिस पर कुलपति ने परिसर को सैनिटाइज करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बलवीर सिंह नेगी, संजय कुमार, हरीश, रोशन, आशीष, हर्ष, रवि, पंकज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed