फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : people aged above 18 years will get covid19 vaccine free of cost

उत्तराखंड : प्रदेश में 50 लाख लोगों को मुफ्त में लगेगा टीका, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की घोषणा

Fri, 23 Apr 2021 08:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 23 Apr 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : people aged above 18 years will get covid19 vaccine free of cost
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : एएनआई (File Photo)

प्रदेश सरकार मई के पहले सप्ताह से 18 वर्ष से 45 वर्ष के आयु वर्ग के करीब 50 लाख लोगों को मुफ्त में टीका लगवाएगी। इस पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शुक्रवार को सचिववालय के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में वर्चुअल रूप से मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यह घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना : 24 घंटे में मिले 4339 संक्रमित, 49 की मौत, एक्टिव केस 29 हजार पार


मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी अस्पतालों में भी मुफ्त मे टीका लगेगा, इसके लिए अस्पतालों से बात कर ली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 400 करोड़ रुपये इस अभियान पर खर्च होंगे, प्रदेश सरकार यह खर्च उठाने को तैयार है। मई के पहले हफ्ते में यह अभियान शुरू हो जाएगा।

कोरोना का कहर : अब भी नहीं संभले लोग तो आगे बहुत देर हो जाएगी -  एम्स ऋषिकेश निदेशक प्रो. रवि कांत

दवाओं की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि दवाओं की कालाबाजारी से सरकार सख्ती से निपटेगी। यह पहले भी कहा गया था और दोबारा इस बात को इसलिए कहा जा रहा है कि कहीं कोई संशय न रहे। टीकारण अभियान की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को खत्म करने के लिए यह अभियान छेड़ा जा रहा है। सरकार हर कमी को दूर करने की कोशिश कर रही है। हाल ही में मिले 345 डाक्टरों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed