फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Cases Covid 19 pandemic in Uttarakhand news update 23 April: 4339 infected Found, 49 died today

उत्तराखंड में कोरोना : 24 घंटे में मिले 4339 संक्रमित, 49 की मौत, एक्टिव केस 29 हजार पार

Fri, 23 Apr 2021 07:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 23 Apr 2021 07:27 PM IST
सार

साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 29 हजार पार हो गई है।

विज्ञापन
Coronavirus Cases Covid 19 pandemic in Uttarakhand news update 23 April: 4339 infected Found, 49 died today
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता एक स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI file photo

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। बीते 24 घंटों में 49 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। जबकि 4339 और लोग संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में एक दिन में मरने वालों की यह संख्या अब तक की सर्वाधिक है, इसी के साथ प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा दो हजार पार हो गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: देहरादून में डबल म्यूटेंट वायरस की पुष्टि, मार्च में दिल्ली भेजे गए थे सैंपल
विज्ञापन


वहीं, संक्रमण दर बढ़कर चार प्रतिशत से अधिक हो गई और रिकवरी दर में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 31730 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 13 जिलों में 4339 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में 1605 कोरोना मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते संक्रमण के साथ, जांच के लिए अस्पतालों और लैब में लगीं लंबी लाइनें, तस्वीरों में देखें...

जबकि हरिद्वार में भी 1115, ऊधमसिंह नगर में 332, नैनीताल में 317, पौड़ी में 243, चमोली में 184, चंपावत में 187, अल्मोड़ा में 131, टिहरी में 78, उत्तरकाशी मेें 38, रुपद्रयाग में 35, पिथौरागढ़ में 40, बागेश्वर जिले में 34 संक्रमित मिले हैं।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में 49 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। इसमें दून मेडिकल कॉलेज में 19, सुुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 9, हिमालयन अस्पताल में 6, एम्स ऋषिकेश में 6, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 1, कैलाश अस्पताल में 1, उजाला हास्पिटल काशीपुर में 1, सिनर्जी अस्पताल में 1, साईं अस्पताल हल्द्वानी में 1, जिला अस्पताल चमोली में 1, विनय विशाल हेल्थ केयर रुड़की में 2, एचएनबी बेस अस्पताल श्रीनगर में 1 मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई है।

प्रदेश में अब तक 2021 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1179 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर 107450 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 29949 मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।

उत्तराखंड पहुंचे बदरीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी

बदरीनाथ धाम के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी इस बार धाम के कपाट खुलने से दो सप्ताह पहले ही उत्तराखंड पहुंच गए हैं। फिलहाल रावल एकांतवास में रहेंगे। उन्होंने ऋषिकेश में कोरोना का टीका भी लगवा लिया है। धाम के कपाट 18 मई को सुबह सवा चार बजे खोले जाएंगे। गत वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण रावल के समय पर उत्तराखंड न पहुंचने से यात्रा को लेकर संशय की स्थिति बनी रही।

इस बार भी कोरोना संक्रमण फिर से बढ़नेे लगा है, जिसे देखते हुए बदरीनाथ धाम के रावल समय से पहले ही उत्तराखंड पहुंच गए हैं। वे बुधवार को देहरादून पहुंच गए थे और मई माह में जोशीमठ पहुंच जाएंगे। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी देहरादून पहुंच गए हैं।

उन्होंने ऋषिकेश में कोरोना का पहला टीका भी लगवाया है और फिलहाल वे एकांतवास में रहेंगे। बदरीनाथ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रावल के मई माह के पहले सप्ताह तक जोशीमठ पहुंचने की उम्मीद है।

अवर अभियंता सहित जल संस्थान के चार कर्मचारी संक्रमित

जल संस्थान कार्यालय देवप्रयाग में एक अवर अभियंता सहित चार कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिशासी अभियंता नरेशपाल ने बताया कि आवश्यक सेवा के कारण कार्यालय को बंद नहीं किया गया है।

कुंभ ड्यूटी से लौटे एक अवर अभियंता को होम क्वारंटीन किया गया है। जबकि अन्य लोगों को नेगेटिव रिपोर्ट लाने के बाद ही कार्यालय में प्रवेश करने को कहा गया है। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से लोगों की शिकायत के लिए कार्यालय के बाहर शिकायत पेटी लगाई गई है।

दस साल की बच्ची कोरोना संक्रमित

देवाल में तेज बुखार से पीड़ित दस साल की एक बालिका कोरोना संक्रमित मिली। स्वास्थ्य विभाग ने दवाई देकर उसे होम आइसोलेशन में रखा है। स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डा. शहजाद अली ने बताया कि शुक्रवार को 10 साल की एक बच्ची को बुखार होने पर अस्पताल लाया गया।

यहां उसकी एंजीटन व आरटीपीसीआर जांच की गई। एंटीजन जांच में वह पॉजिटिव मिली। संक्रमित बच्ची के परिजनों का शनिवार को सैंपल लिए जाएगा। कहा कि शुक्रवार को 20 लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए श्रीनगर भेजे गए हैं। 

रायपुर कोविड केयर सेंटर में तैयार हो रहे 200 ऑक्सीजन बेड

देहरादून में रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बने कोविड केयर सेंटर में 200 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा रही है। इससे ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भेजा जा सकेगा। इससे राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों का दबाव कम होगा।

रायपुर कोविड केयर सेंटर में वर्तमान में 450 बेड हैं। जहां कोरोना के कम गंभीर में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। शुक्रवार को इस केंद्र में कोरोना संक्रमित 55 मरीज भर्ती थे। यहां पर कोविड केयर सेंटर के नोडल अफसर डॉ. आनंद शुक्ला और केंद्र के प्रभारी डॉ. रचित गर्ग की देखरेख में मरीजों का उपचार चल रहा है।

अभी इस सेंटर में ऑक्सीजन की व्यवस्था न होने के कारण गंभीर मरीजों को वहां नहीं भेजा जा रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निरीक्षण और वहां पर भी ऑक्सीजन बेड बढ़ाने के निर्देश देने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से केंद्र के लिए ऑक्सीजन और रोटेशन के आधार पर विशेषज्ञ डॉक्टरों के अलावा अन्य जरूरी स्टाफ भी उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही वहां पर ऑक्सीजन की व्यवस्था हो जाएगी।

उम्मीद है कि शनिवार या रविवार से कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था मिलनी शुरू हो जाएगी। रायपुर कोविड केयर सेंटर के प्रभारी डॉ. रचित गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऑक्सीजन बेड के लिए तेज गति से कार्य चल रहा है। जल्द ही मरीजों को इसका लाभ मिलने लगेगा। 

बैंकों में न खुलेगा खाता, न पासबुक में होगी एंट्री

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बैंकिंग सेवा को सुचारू रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने बैंकों को सिर्फ चार तरह की सेवाएं देने की सलाह दी है। इसके चलते अब अगले आदेश तक बैंकों में न कोई नया खाता खुलेगा और न ही पासबुक में एंट्री होगी। साथ ही नोट बदलने की सुविधा भी नहीं मिलेगी। केवल बैंकों में नकद जमा, निकासी, चेकों की क्लियरिंग, रेमिटेंस और सरकारी लेन-लेन की सुविधा मिलेगी। 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के उप महाप्रबंधक बीएल सैनी ने बताया कि आईबीए की ओर से मिली गाइडलाइंस बैंक की सभी शाखाओं को भेज दी गई है। एसबीआई की अधिकतर शाखाओं में बैंककर्मी संक्रमित हैं। स्थिति और न बिगड़े इसके लिए आईबीए की ओर से अच्छा फैसला लिया है। बैंक की सभी शाखाओं में सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बुजुर्गों से बैंक न आने और लोगों से अधिक से अधिक डिजिटल सेवाओं का प्रयोग करने की अपील की है। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक अधिकारी संगठन के महासचिव भुवनेंद्र बिष्ट ने बताया कि प्रदेशभर के ग्रामीण बैंकों को आईबीए की सलाह पर निर्देश दिए गए हैं।

दोपहर एक बजे तक हो बैंकों में काम

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने मांग करते हुए बैंकों में दोपहर एक बजे तक ही काम हो और दो बजे बैंक बंद कर दिया जाए। इस संबंध में यूएफबीयू की ओर से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखा गया है। यूएफबीयू के संयोजक समदर्शी बड़थ्वाल ने कहा कि कोरोना से दिन प्रतिदिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। इससे बैंककर्मी भी सुरक्षित नहीं है।

प्राइवेट कालेजों की मनमानी, बंद के आदेश के बाद भी करवा रहे परीक्षा

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने समस्त शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश दिए हैं। शासन की ओर से भी इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद कुछ प्राइवेट कॉलेजों की ओर से मनमानी कर बीएड की परीक्षाएं कराई जा रही हैं।

अपर मुख्य सचिव की ओर से समस्त सरकारी और प्राइवेट स्कूल एवं उच्च शिक्षण संस्थानों को अगले आदेश तक के लिए बंद करने के आदेश हैं। इस आदेश के बाद से स्कूल और कालेज बंद हैं, लेकिन हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल से संबद्ध कुछ प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में बीएड की परीक्षाएं कराई जा रही हैं।

बताया गया है कि इससे छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी थी। कुछ छात्र परीक्षा देने पहुंचे तो कुछ नहीं आए। एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के मुताबिक एचएनबी केंद्रीय विश्वविद्यालय से देहरादून और हरिद्वार में लगभग 40 प्राइवेट शिक्षण संस्थान संबद्ध हैं।

शासन के शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश के बावजूद विश्वविद्यालय की ओर से इनमें से कुछ शिक्षण संस्थानों में बीएड की परीक्षा कराई गई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और शासन के बीच समन्वय न होने से ऐसी स्थिति बनी है। जिससे बच्चों को नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं शासन के आदेश की अनदेखी हुई है। 

नवोदय विद्यालय में हुई काउंसिलिंग 

शासन के शिक्षण संस्थानों को बंद रखे जाने के आदेश के बावजूद शुक्रवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय तपोवन में डीएलएड अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed