फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : one more tablighi jamaati found in dehradun vikas nagar

Coronavirus Uttarakhand: विकासनगर में मिला निजामुद्दीन तब्लीगी जमात से लौटा युवक, किया होम क्वारंटीन

Sat, 04 Apr 2020 09:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 Apr 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : one more tablighi jamaati found in dehradun vikas nagar
Markaz building, Nizamuddin - फोटो : file photo

देशभर में हुई विभिन्न जमातों में शामिल होकर देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में लौटे 20 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। ये सभी जमाती 15 मार्च से पूर्व क्षेत्र में दाखिल हुए थे। वर्तमान में सभी पूरी तरह से ठीक हैं।

विज्ञापन


शनिवार को तहसील प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जमनीपुर में 15, बैरागीवाला में एक, बरोटीवाला में एक और केदारवाला गांव में तीन लोगों को होम क्वारंटीन किया। बरोटीवाला का युवक जगाधरी हरियाणा की जमात में शामिल होने के बाद निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में भी शमिल हुआ था। वह 24 दिन पूर्व वापस लौटा था।
विज्ञापन


अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. केके शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर जमात से लौटे सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर लोगों को आइसोलेशन वॉर्ड में शिफ्ट भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी लोगों पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं। विभाग की टीम बीते दो दिन से लगातार अभियान चला मस्जिदों और आसपास के घरों में रहने वाले जमातियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 56 से अधिक जमातियों को आइसोलेट और होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता के प्रभारी डॉ. केशर चौहान ने बताया कि क्षेत्र के हाजा और डाडवा गांव में भी दिल्ली क्षेत्र से पहुंचे दो युवकों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।

जमात से लौटे 13 लोगों सहित 20 क्वारंटीन

मार्च में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद में जमात कर लौटे 13 लोगों को प्रशासन ने क्वारंटीन कर दिया है। वहीं, टिहरी जिले में तीन, चमोली में तीन और रुद्रप्रयाग में एक व्यक्ति को क्वारंटीन किया गया है।

पुरोला के एसडीएम प्रशिक्षु आईएएस मनीष कुमार ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में जमात से लौटे कई लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। मोरी के भंक्वाड़, कुकरेड़ा एवं बेगल गांव से कुछ लोग जमात के लिए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद गए थे। वहां से ये लोग 18 मार्च को गांव लौटे थे।

उधर,  थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि शुक्रवार शाम को उत्तर प्रदेश के नगीना बिजनौर से तीन युवक टिहरी जिले के सैण मंदार गांव पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेजर सिंह, निवासी ग्राम अब्दुलाबाद बिजनौर, शकील अहमद, सहवेज दोनों निवासी मकान नंबर 536 कालान नगीना बिजनौर को पूछताछ के लिए थाने ले आई।

तीनों युवकों ने बताया कि वे सब्जी बेचने के लिए यहां आए थे। पुलिस ने वाहन सीज कर तीनों युवकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें 14 दिन के लिए जीएमवीएन बौराड़ी में क्वारंटीन कर लिया है। उधर, गोपेश्वर में शादाब निवासी नैग्वाड़, गोपेश्वर कोटद्वार से तेल के टैंकर से गौचर पहुंचा। इसके बाद वह 15 किमी. पैदल चलकर गोपेश्वर पहुंचा। थानाध्यक्ष सतेंद्र नेगी ने बताया कि शादाब को मंडल में क्वारंटीन किया गया है। 

लकड़ीपड़ाव क्षेत्र में भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा

कोटद्वार के लकड़ीपड़ाव क्षेत्र में राशन बांटने को लेकर एकत्र हुई भीड़ ने क्षेत्र में लगाई गई धारा 144 की जमकर धज्जियां उड़ाईं। राशन लेने को उमड़ी भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग तक का ध्यान नहीं रखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ा और एक-एक कर राशन वितरित करवाया।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर एक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर कोरोना संक्रमण को लेकर अफवाह फैलाने के मामले में सेलाकुई पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि शेरपुर गांव निवासी नौशाद पुत्र स्व. इब्राहिम ने व्हाट्सएप ग्रुप में एक 33 सेकेंड का वीडियो वायरल किया है।

इसमें कोरोना की दवा को लेकर एक गलत तथ्य डाला गया है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ट्रेनी आईपीएस विशाखा अशोक ने बताया कि सोशल मीडिया पर महामारी को लेकर अफवाह फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed