फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : now get to know oxygen availability on mobile app

उत्तराखंड : अब मोबाइल एप से भी पता चलेगी ऑक्सीजन की उपलब्धता, राज्य सरकार ने सभी जिलों से मांगा डाटा

Sat, 08 May 2021 12:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 08 May 2021 12:20 PM IST
सार

इसके लिए राज्य सरकार के स्तर से एक एप तैयार किया जा रहा है। इस एप के लिए शासन ने सभी जिलों से डाटा मांगा है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : now get to know oxygen availability on mobile app
ऑक्सीजन की उपलब्धता एक मोबाइल एप के माध्यम से पता चल सकेगी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अब केंद्र या राज्य के स्तर से जिलों को मिलने वाली ऑक्सीजन की उपलब्धता एक मोबाइल एप के माध्यम से पता चल सकेगी। इसके लिए राज्य सरकार के स्तर से एक एप तैयार किया जा रहा है। इस एप के लिए शासन ने सभी जिलों से डाटा मांगा है।

विज्ञापन


कोरोना से टूटी सासों की डोर: अपनों ने छोड़ा तो पुलिस ने इंसानियत का रिश्ता जोड़ा, लावारिसों का कर रही अंतिम संस्कार, तस्वीरें...
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों को पत्र भेजा। इसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश स्तर पर ऑक्सीजन का उत्पादन होने के साथ ही केंद्र सरकार की ओर से भी निर्धारित कोटा के तहत ऑक्सीजन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेकाबू हो रहे हालात: कोरोना का हॉटस्पॉट बना देहरादून, देश के टॉप-10 संक्रमित जिलों में हुआ शामिल

लिहाजा, इस पूरी ऑक्सीजन को ट्रैक में रखने के लिए ही यह एप तैयार किया जा रहा है। इसमें सभी जिलों से डाक या ई-मेल के माध्यम से डाटा मांगा गया है। इसमें उन्हें बताया है कि उनके जिले में कुल कितनी ऑक्सीजन आई। टैंकर के माध्यम से और सिलिंडर के माध्यम से कितनी आई।

किस अस्पताल में ऑक्सीजन की कितनी डिमांड है और कितनी ऑक्सीजन पहले से उपलब्ध है। इसी प्रकार, सिलिंडर रिफिल करने की क्या क्षमता है और कितने सिलिंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने जल्द से जल्द यह डाटा मुख्य विकास अधिकारियों से मांगा है।

आयुष्मान योजना में कोविड मरीजों को प्लाज्मा उपचार भी शामिल

वहीं राज्य अटल आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड पर कोरोना मरीजों का अब प्लाज्मा उपचार भी शामिल किया गया है। शुक्रवार को इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव अमित सिंह नेगी ने सभी जिलों को आदेश जारी कर दिए हैं। मरीजों को प्लाज्मा देने की दरें तय कर इसका भुगतान आयुष्मान योजना में किया जाएगा। 

सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अटल आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड धारक कोविड मरीजों को सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में निर्धारित दरों पर चिकित्सा सुविधा की अनुमति दी गई थी। इसका भुगतान निजी अस्पतालों को योजना के माध्यम से किया जा रहा है।

वर्तमान में कोविड मरीजों को प्लाज्मा देने को भी आयुष्मान योजना में शामिल किया गया है। सचिव ने सभी जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्लाज्मा देने की दरें निर्धारित किया जाएगा। जिसका भुगतान आयुष्मान योजना में किया जाएगा। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए गोल्डन कार्ड धारक कोविड मरीजों को सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed