फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Second Wave in Uttarakhand: Dehradun Include in India top 10 Mostly infected District

बेकाबू हो रहे हालात: कोरोना का हॉटस्पॉट बना देहरादून, देश के टॉप-10 संक्रमित जिलों में हुआ शामिल

Sat, 08 May 2021 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 08 May 2021 02:00 AM IST
सार

दून में कोरोना नियंत्रण और हर जरूरतमंद को उपचार उपलब्ध कराने के दावों की हवा निकल रही है। सच्चाई यह है कि पिछले तीन दिनों में 250 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस दौरान करीब 10 हजार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
Coronavirus Second Wave in Uttarakhand: Dehradun Include in India top 10 Mostly infected District
कोरोना वायरस(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

राजधानी देहरादून कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। लगातार बढ़ रही मौत और संक्रमितों के संख्या के चलते दून देश के टॉप-10 संक्रमित जिलों में शामिल हो गया है। दून ने श्रीनगर, चंडीगढ़, गुवाहाटी को भी पछाड़ दिया है। इस सूची में गुरुग्राम, हरियाणा पहले और कोलकाता छठवें स्थान पर है।

विज्ञापन


दून में कोरोना नियंत्रण और हर जरूरतमंद को उपचार उपलब्ध कराने के दावों की हवा निकल रही है। सच्चाई यह है कि पिछले तीन दिनों में 250 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस दौरान करीब 10 हजार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। ये आंकड़े यह बताने के लिए पर्याप्त हैं कि कोरोना के सामने सरकारी मशीनरी के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 9642 नए संक्रमित मिले, 137 की मौत, एक्टिव केस 67 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमितों की संख्या के आधार पर जारी आंकड़ों के अनुसार, अभी दून देश में नौवां सबसे ज्यादा संक्रमित जिला है। खुद स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े दून में कोरोना की भयानक तस्वीर पेश कर रहे हैं। विभागीय हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले तीन दिनों (पांच से सात मई तक) में 72 घंटों के दौरान 9882 लोगों मेंकोरोना संक्रमण मिला। इस लिहाज से जिले में हर घंटे औसतन 137 लोग कोरोना संक्रमितहुए हैं। वहीं, इसी दौरान कुल 262 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई। 

उत्तराखंड: पहाड़ों में बेकाबू होता जा रहा कोरोना, बीते एक हफ्ते में मिले 12521 संक्रमित मरीज 

दून पर अन्य जिलों का भी दबाव
दून पर प्रदेश के दूसरे जिलों और नजदीकी राज्यों का भीदबाव है। पहाड़ी जिलों से ज्यादातर गंभीर मरीजों को दून ही रेफर किया जा रहा है।इसके अलावा हिमाचल और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से भी लोग उपचार के लिए दूनआ रहे हैं। पिछले दिनों दिल्ली में बेड की मारामारी मचने के बाद बड़ी संख्या मेंमरीजों को दून के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। यही स्थिति जांच की भी है।यही कारण है कि यहां संक्रमितों और मृतकों की संख्या अन्य जिलों की तुलना में तेजीसे बढ़ रही है। 

दून में पिछले तीन दिन में मौत और संक्रमण

दिन       -  कुल मौत   कुल संक्रमित
सात मई -    83             3979
छह मई -    106            3123
पांच मई -    73               2771

कोरोना को थामने और मरीजों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पतालों में भी सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। दून में बड़ीसंख्या में दूसरी जगह भी मरीज आ रहे हैं। पहाड़ से मरीज की हालत बिगड़ने पर दून रेफर किया जा रहा है, जिन्हें बचाना मुश्किल हो रहा है। हमने प्राइवेट लैब को सभीजांच का ब्योरा 48 घंटे में पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। इसके कारणआंकड़ों में इजाफा हो रहा है। 
-डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed