फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: Migrants Will Give Importance to Farming Instead to go Other state

पलायन आयोग की रिपोर्ट: लौटने की बजाय खेती को तवज्जो दे रहे हैं ज्यादातर प्रवासी

Sun, 25 Oct 2020 12:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Oct 2020 12:09 PM IST
सार

  • पलायन आयोग ने प्रवासियों के रुकने संबंधित रिपोर्ट की तैयार
  • मंगलवार को सीएम जारी करेंगे इस रिपोर्ट को, रिपोर्ट में मिले सकारात्मक संकेत

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: Migrants Will Give Importance to Farming Instead to go Other state

विस्तार

प्रवासियों से संबंधित रिपोर्ट पलायन आयोग की ओर से तैयार कर ली गई है। मंगलवार को यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपी जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण करीब साढ़े तीन लाख प्रवासी लौटकर उत्तराखंड आए थे।

विज्ञापन


पलायन आयोग ने ही पहले इनसे संपर्क साधकर यह जानने की कोशिश की थी कि प्रवासियों के लौटने से प्रदेश को कितना फायदा हो सकता है। पहली रिपोर्ट में आयोग को सकारात्मक संकेत मिले थे, लेकिन अनलॉक ने यह तस्वीर बदल दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : अब बाहर नहीं जाना चाहते कोरोना काल में घर आए 65% ‘माटी के लाल’
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अनलॉक के दौर में एक बार फिर प्रवासियों से संपर्क साधकर यह जानने की कोशिश की है कि प्रदेश में रुके रहने, खेती बाड़ी को अपनाने को प्रवासी कितने इच्छुक हैं। आयोग के मुताबिक इसमें भी सकारात्मक संकेत ही मिले हैं।

कई प्रवासियों ने खेती बाड़ी का काम भी शुरू किया है। यह तब है जब कि लौटकर आने वालों में अधिकतर आतिथ्य सेेक्टर में काम करने वाले हैं। इतना होने पर भी यह साफ है कि प्रवासियों ने खेती बाड़ी को तवज्जो दी है। मनरेगा ने भी उन्हें बांधे रखा है। 

प्रदेश सरकार को भी सहूलियत तहसील स्तर पर बनेगी योजना

पलायन आयोग ने इस बार रिपोर्ट तहसील स्तर तक तैयार की है। ऐसे में प्रदेश सरकार को भी ग्राम स्वरोजगार से लेकर अन्य योजनाओं को लागू करने में आसानी होगी। सरकार इस समय प्रवासियों के लिए कई तरह की योजनाएं बना रही है। इन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए यह जरूरी है कि यह देखा जाए कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए कितने प्रवासी तैयार हैं। 

रिवर्स पलायन या प्रवासियों के प्रदेश में ही रुके रहने की दूसरी रिपोर्ट को आयोग की ओर से अंतिम रूप दिया जा चुका है। मंगलवार को यह रिपोर्ट सीएम को सौंप दी जाएगी। इस रिपोर्ट में भी पलायन आयोग को सकारात्मक संकेत मिले हैं।
-एसएस नेगी, अध्यक्ष पलायन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed