फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : marriage held in Bengaluru, parents give blessing online

Coronavirus in Uttarakhand : बेंगलुरु में हुआ विवाह, परिजनों ने ऑनलाइन दिया आशीर्वाद

Tue, 16 Jun 2020 03:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 16 Jun 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : marriage held in Bengaluru, parents give blessing online
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के चलते अब वैवाहिक समारोह का स्वरूप भी बदल रहा है। सोमवार को बेंगलुरु में जागृति और आलोक वैवाहिक बंधन में बंधे तो दोनों के परिवारों ने देहरादून से ऑनलाइन हिस्सा लिया। ऑनलाइन ही परिजनों ने नवदंपति को आशीर्वाद देकर इस समारोह को यादगार बनाया।

विज्ञापन


एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला निवासी जागृति के पिता पवन जायसवाल ने बताया कि सोमवार दोपहर में बेंगलुरु में उनकी बेटी का विवाह मोथरोवाला निवासी आलोक कांबोज से हुआ है। दोनों बेंगलुरु में जॉब करते हैं। पहले उनका विवाह 25 अप्रैल को दून में तय किया गया था, लेकिन लॉकडाउन के चलते कार्यक्रम कैंसिल करना पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद के हालातों को देखते हुए जागृति व आलोक ने 15 जून को बेंगलुरु में ही सामान्य तरीके से विवाह करने का निर्णय लिया। इसको दोनों परिवारों ने भी अपनी सहमति दे दी। दोनों परिवार प्रोजेक्टर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विवाह समारोह से जुड़े। पूजा व अन्य महत्वपूर्ण रस्मों में भी उन्होंने ऑनलाइन हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों परिजनों से ऑनलाइन आशीर्वाद लिया। मौजूदा हालातों में आधुनिक तकनीक के माध्यम से यह संभव हो पाया। पवन जायसवाल व आलोक के पिता सुशील कांबोज ने इसे यादगार समय बताया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed