देहरादून : पुरोहितवाला गांव में छह मौतों के बाद भी नहीं पहुंची जांच टीम, सैनिटाइजेशन न होने से गुस्साए ग्रामीण
गांव में 105 परिवारों के करीब 300 लोग रहते हैं। इसमें से 75 फीसदी ग्रामीण कोरोना से संक्रमित हैं। बीते 20 दिन में गांव में छह लोगों की मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून शहर से सटे गांव पुरोहितवाला में छह लोगों की मौत के बाद भी जांच टीम नहीं पहुंची है। न ही गांव में सैनिटाइजेशन किया गया है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं, इन दिनों गांव में पेयजल संकट भी बना हुआ है।
कोरोना संक्रमण: चीन सीमा से लगे धारचूला में भी कोरोना का कहर, 249 लोग संक्रमित, सात की हो चुकी मौत
बीरपुर गढ़ी कैंट से सटे गांव पुरोहितवाला निवासी उमा उपाध्याय और नरेश बहादुर ने बताया कि गांव में 105 परिवारों के करीब 300 लोग रहते हैं। इसमें से 75 फीसदी ग्रामीण कोरोना से संक्रमित हैं।
उत्तराखंड : वैक्सीन आयात करने के प्रयासों को झटका, ग्लोबल टेंडर में एक भी कंपनी नहीं आई
बीते 20 दिन में गांव में छह लोगों की मौत हो चुकी है। जान गंवाने वालों में चार लोग कोरोना से संक्रमित थे। जबकि, अन्य दो सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित थे। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।
पेयजल संकट से समस्या हो रही दोगुनी
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों की जांच करने और सैनिटाइजेशन के लिए कई बार प्रशासन से मांग की गई, लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि न गांव में कोई सुरक्षा किट वितरित की गई है और न ही बुजुर्गों के टीकाकरण के लिए कोई कैंप लगाया गया है। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि गांव में सुरक्षा किट का वितरण करने के साथ ही सैनिटाइजेशन किया जाए। इससे ग्रामीणों को कुछ राहत मिल सके।
गांव के सभी लोग एक ही स्रोत से पानी पी रहे हैं
पुरोहितवाला में बीते कुछ दिनों से पेयजल संकट भी बना हुआ है। इससे ग्रामीणों की समस्या दोगुनी हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सभी लोग एक ही स्रोत से पानी पी रहे हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा और अधिक बढ़ गया है। जगह-जगह पानी लीक होने से नलों में पानी नहीं आ रहा है। शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से पानी की समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है।