उत्तराखंड: क्या था विवादित ऑडियो में? जिसके बाद मंत्री रेखा ने पति पर दर्ज कराई एफआईआर, महिला से जुड़ा मामला
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने पति के विवादित ऑडियो के बाद कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस ऑडियो में एक महिला को वकालतनामा में दस्तखत करने और जेल जाने के लिए तैयार रहने को कहा जा रहा है।
विस्तार
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने पति के विवादित ऑडियो के बाद कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस ऑडियो में एक महिला को वकालतनामा में दस्तखत करने और जेल जाने के लिए तैयार रहने को कहा जा रहा है। महिला से बातचीत के कुछ अंश पेश हैं, हालांकि अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। यह ऑडियो खुद मंत्री ने अपने फेसबुक अकांउट पर पोस्ट किया है।
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, लगाए कई आरोप, ऑडियो से खुला षड्यंत्र
बंटवारा हो रहा है, दस्तखत हो जाएंगे, फिर तुम देखना
ऑडियो में मंत्री का पति एक महिला से बात करते हुए कह रहे हैं उससे (मंत्री से) से मेरा हिस्सा व बंटवारा हो रहा है, दस्तखत हो जाएंगे, फिर तुम देखना, हमारा हिसाब किताब हो तो हम मोर्चा लेंगे, तुम क्यों चिंता कर रही हो, वो रेखा का तगड़ा दुश्मन हो गया है, रेखा ने रिंकू के नाम एफआरआई करा दी है। हम इसलिए नहीं करा रहे हमारा हिसाब किताब हो तो हम भी कराएंगे, हिसाब किताब होने दो, तुम इतनी संघर्ष करने वाली हो, घबरा जाती हो। हमें 25 लाख मिले, तुम्हें भेज दिए। हम तुम्हें मजबूत कर रहे हैं।
तुम कहना मुझे इससे और इसके आदमी दोनों से निपटना है
ऑडियो में मंत्री का पति महिला को बता रहा है कि तुम यह कहना, मुझे इससे और इसके आदमी दोनों से निपटना है। उसे (मंत्री को) 20 तो, मुझे 40 गाली देना। महिला से पूछा जा रहा है कि तुम्हें एक प्रतिशत जेल जाना पड़े तो क्या तुम्हारा भाई आ जाएगा। यह बताओ बरेली में वकालतनामा में कोई दस्तखत करने वाला है। दो से तीन दिन जेल जाना पड़ेगा, कोई फांसी नहीं लगेगी। पुलिस भी हमारे फेवर में है।
तीन-चार महीने के लिए है मंत्री
ऑडियो में जिस महिला से बात हो रही है उसे समझाया जा रहा है कि रेखा आर्या पूरा जीवन मंत्री थोड़े ही रहेगी। वह बस तीन चार महीने के लिए मंत्री है।