फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Corona Spread in Dharchula along bordering China

कोरोना संक्रमण: चीन सीमा से लगे धारचूला में भी कोरोना का कहर, 249 लोग संक्रमित, सात की हो चुकी मौत

Thu, 27 May 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी मनोज भट्ट, अमर उजाला, हल्द्वानी
मनोज भट्ट, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 May 2021 02:30 AM IST
सार

कोरोना वायरस का साया अब केवल मैदानी इलाकों या गांवों में ही नहीं सीमांत क्षेत्रों में भी फैल रहा है। 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Corona Spread in Dharchula along bordering China
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

चीन सीमा से लगा धारचूला भी वायरस से नहीं बच सका है। समुद्रतल से तीन हजार फुट से ज्यादा ऊंचाई पर स्थित धारचूला में कोराना सात लोगों की जिंदगी लील चुका है। अब बर्फीली पहाड़ियों से लगे इसे इलाके में लोग डर के साये में जीने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 2991 नए संक्रमित, 53 मरीजों की मौत   
विज्ञापन


पिथौरागढ़ से 90 किलोमीटर दूर स्थित धारचूला के लोग अब अदृश्य दुश्मन (कोरोना वायरस) को हराने के लिए लड़ रहे हैं। कभी जंग की डर से दहशत में रात काटने वाले ग्रामीणों में अब कोरोना का डर ऐसा बैठ गया है कि लोग अब घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉर्डर से लगे करीब 65 हजार की आबादी वाले गांव में कोरोना से 249 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि सात लोगों की मौत हो चुकी है। 56 लोग फिलहाल 17 दिन के होम आइसोलेशन में हैं और 180 लोग स्वस्थ हो गए हैं। सीएचसी के नोडल अधिकारी नोडल अधिकारी डॉ. फुरकान ने यह जानकारी दी है।

पिथौरागढ़ में आठ हजार से ज्यादा केस

चीन और तिब्बत की सीमा से लगे पिथौरागढ़ में भी कोराना ने कहर मचाया है। करीब छह लाख की आबादी वाले पिथौरागढ़ में 24 मई तक आठ हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो गए थे। 102 लोग वायरस से जान गंवाने के साथ 1515 लोग इस बीमारी से लड़ रहे हैं। पूरे जिले में एक लाख दस हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। 1952 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।

पिथौरागढ़ जिले में सवा लाख लोगों को लगी वैक्सीन
पिथौरागढ़ जिले में अब तक सवा लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। 97196 लोगों पहली डोज का लाभ ले चुके हैं। वैक्सीन लगवाने में महिलाएं आगे हैं। करीब 49 हजार महिलाएं और 47 हजार पुरुष टीका लगवा चुके हैं।  45 से 60 आयुवर्ग में करीब 39 हजार लोगों को टीका लग चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed