फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : hospital staff thief corona patient mobile

देहरादून : उपचार के दौरान अस्पताल के कर्मचारी चोरी करते थे कोविड मरीजों के मोबाइल, ऐसे खुला मामला

Thu, 13 May 2021 01:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 13 May 2021 01:43 PM IST
सार

 जानकारी के मुताबिक सुनील गुप्ता के द्वारा चौकी झाझरा पर तहरीर दी गई कि उसकी पत्नी रीमा गुप्ता कोविड पॉजिटिव है तथा सुभारती अस्पताल झाझरा से उपचार चल रहा है।
 

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : hospital staff thief corona patient mobile
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी देहरादून के एक अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के दौरान उनके मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सुनील गुप्ता के द्वारा चौकी झाझरा पर तहरीर दी गई कि उसकी पत्नी रीमा गुप्ता कोविड पॉजिटिव है तथा सुभारती अस्पताल झाझरा से उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


ब्लैक फंगस: कोविड को मात देने वालों की आंखों की रोशनी छीन रहा ये नया दुश्मन
विज्ञापन


आज जब पत्नी को फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। जिसके बाद पत्नी से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसका फोन हॉस्पिटल से चोरी हो गया है। तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से मौतें: हरिद्वार में बनेगा स्पेशल कोविड अस्थायी श्मशान घाट, एक साथ 16 शवों का हो सकेगा दाह संस्कार

थानाध्यक्ष प्रेम नगर ने तत्काल हेतु टीमें गठित कीं और कोविड मरीजों के मोबाइल फोनों को चोरी करने वालों के मामले में सुभारती अस्पताल में कर्मचारियों व अधिकारियों से पूछताछ - छानबीन की गई।

जिसके आधार पर अफजल, शुभम व रवि को सुभारती अस्पताल चकराता रोड के पास से चोरी मोबाइलो के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्त अस्पताल में काम करते हैं। पूछताछ पर बताया कि जब मरीज आराम करता है और मौका देखकर उसके फोन को तुरंत छुपा कर अपने पास रख लेते हैं और फोन को तुरंत स्विच ऑफ कर देते हैं।

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के चार मोबाइल बरामद किए गए तथा अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed