फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Special Covid temporary cremation ghat to be built in Haridwar

कोरोना से मौतें: हरिद्वार में बनेगा स्पेशल कोविड अस्थायी श्मशान घाट, एक साथ 16 शवों का हो सकेगा दाह संस्कार

Thu, 13 May 2021 02:02 AM IST
अलका त्यागी बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार
बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 May 2021 02:02 AM IST
सार

हरिद्वार में अब स्पेशल कोविड अस्थायी श्मशान घाट तैयार किया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Special Covid temporary cremation ghat to be built in Haridwar
श्मशान घाट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में अब कोविड संक्रमित शवों के दाह संस्कार के लिए श्मशान घाटों में भी जगह कम पड़ने लगी है। अब स्पेशल कोविड अस्थायी श्मशान घाट तैयार किया जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। एक सप्ताह में अस्थायी श्मशान घाट तैयार हो जाएगा। इसका निर्माण नगर निगम करेगा। 

विज्ञापन


चंडी पुल के पास केंद्र सरकार के उपक्रम वाप्कोस लिमिटेड की ओर से श्मशान घाट बनाया गया है। जिसमें एक साथ 16 शवों का दाह संस्कार किया जा सकता है। इसमें से आठ स्थान कोविड महामारी से मृत व्यक्तियों के शवों का दाह संस्कार करने के लिए आरक्षित किए गए हैं। कई बार ऐसी स्थिति भी आई है कि एक बार में आठ से अधिक शव भी पहुंच हैं, जिससे कोविड शवों का अंतिम संस्कार करने में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


कोरोना काल: शव यात्रा के लिए भी मिलने लगे किराए के कंधे, सामान ढोने वाले मजदूर संक्रमितों के शव ढोने को तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समस्या से निजात पाने के लिए चंडी घाट पुल के नीचे बने श्मशान घाट की दक्षिण दिशा में खाली पड़ी सिंचाई विभाग की जमीन पर अस्थाई श्मशान घाट बनाने का प्रस्ताव तहसील प्रशासन ने जिलाधिकारी और शासन को भेजा था। प्रस्ताव में बताया गया था कि खाली पड़ी जमीन पर शवों को ले जाने का रास्ता भी सुगम है। साथ ही यहां पर्याप्त मात्रा में लकड़ियां व लोगों के लिए पर्याप्त स्थान भी उपलब्ध है। शासन ने 20 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अस्थायी श्मशान घाट बनाने को मंजूरी दे दी है। 


गांवों में भी मौखिक रूप से विकल्प ढूंढने के निर्देश 
बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से लेखपालों को मौखिक रूप से गांवों में भी इसी तरह से जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक श्मशान घाट और कब्रिस्तानों के लिए जमीन ढूंढने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यदि वहां भी जरूरत पड़ती है तो कोविड संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार किया जा सके। 

वैसे तो भगवान करे कि ऐसी जरूरत न पड़े, इसलिए यही प्रार्थना हैं कि देश कोरोना मुक्त होकर सबकुछ जल्द सामान्य हो जाए। कोविड संक्रमित व्यक्तियों का अंतिम संस्कार करने के लिए अस्थायी श्मशान घाट बनाने को मंजूरी शासन से मिल चुकी है। नगर निगम प्रशासन को एक सप्ताह में अस्थायी श्मशान घाट बनानेे के निर्देश दिए गए हैं। 
- गोपाल सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी, हरिद्वार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed