फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : heart patients died in quarantine center

Coronavirus in Uttarakhand : क्वारंटीन सेंटर में हृदय गति रुकने से वृद्धा की मौत

Sat, 30 May 2020 07:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, धुमाकोट
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, धुमाकोट Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 30 May 2020 07:37 PM IST
सार

  • दिल्ली से परिजनों के साथ 23 मई को पहुंची थीं पिपली गांव
  • पहले से चल रहा था हृदय रोग का उपचार

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : heart patients died in quarantine center
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

नैनीडांडा ब्लॉक के पीपली गांव के होम क्वारंटीन सेंटर में हृदयगति रुकने से 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हृदय रोग से पीड़ित वृद्धा का दिल्ली से उपचार चल रहा था। कोरोना का किसी प्रकार के लक्षण नहीं पाए जाने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने वृृद्धा का शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक विवेक सिंह रावत ने बताया कि 23 मई को पीपली गांव निवासी मृतक ठगुली देवी पत्नी चंदन सिंह अपने परिजनों के साथ दिल्ली से गांव पहुंची थीं। तब से वह परिवार के 12 लोगों के साथ गांव के मिलन केंद्र में होम क्वारंटीन सेंटर में रह रही थीं।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम सात बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उनका देहांत हो गया। पूछताछ में उनके परिजनों ने बताया कि ठगुली देवी का दिल्ली से हृदय रोग का उपचार चल रहा था। क्वारंटीन सेंटर में वृद्धा की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टरों की टीम को लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने क्वारंटीन सेंटर में रह रहे ठगुली देवी के 12 परिजनों और 10 अन्य लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इसमें सभी स्वस्थ पाए गए। इसके बाद आग्रह के बाद वृद्धा का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed