Coronavirun in Uttarakhand : घर से सैंपल की सुविधा नहीं दे पा रहा स्वास्थ्य विभाग
- कोरोना पॉजिटिव आने पर बुजुर्गों, बच्चों के सैंपल के लिए लोग घर बुला रहे विभाग की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए लोगों को सैंपल के होम कलेक्शन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। खासकर बुजुर्ग, गर्भवती महिला और छोटे बच्चों को अस्पताल जाकर जांच कराने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
Coronavirus in Uttarakhand : अनलॉक-चार की एसओपी तैयार, आज हो सकती है जारी
दरअसल, जिले में पिछले कुछ दिन से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो खुद भर्ती होने के बाद छोटे बच्चों, पत्नी, बुजुर्गों समेत परिवार के अन्य सदस्यों की जांच भी करना चाहते हैं, ताकि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके और समय रहते मरीज को उचित उपचार मिल पाए।
लोग पॉजिटिव आने पर परिवार में बुजुर्गों, बच्चों के सैंपल के लिए होम कलेक्शन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को घर बुला रहे हैं।
घर-घर जाकर सैंपल कलेक्शन इस वक्त संभव नहीं
जब कोरोना संक्रमण के शुरुआती मामले सामने आ रहे थे तब तो स्वास्थ्य विभाग की टीम घरों में जाकर जांच कर रही थी, लेकिन अब मरीजों की संख्या बढ़ने पर विभाग भी इसे लेकर असमर्थता जता रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या की तुलना में स्वास्थ्य विभाग के पास इतने बंदोबस्त नहीं हैं।
कुछ निजी लैब वाले सैंपल के होम कलेक्शन को तैयार हैं, लेकिन कोरोना गाइडलाइन की जटिलता से वह भी आसानी से होम कलेक्शन नहीं कर पा रहे हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि घर-घर जाकर सैंपल कलेक्शन इस वक्त संभव नहीं हो पा रहा है, लेकिन राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के अलावा राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल और सर्वे चौक स्थित तीलू रौतेली बालिका छात्रावास में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में लोगों की सुविधा के लिए सैंपल जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।