फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : haridwar contract worker got 2000 rupees Incentives

Coronavirus Uttarakhand: हरिद्वार मेयर ने दिए निर्देश, संविदाकर्मियों को मिलेगी दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि

Tue, 07 Apr 2020 08:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 07 Apr 2020 08:39 AM IST
सार

  • मेयर अनीता शर्मा ने नगर आयुक्त को पत्र जारी कर दिए निर्देश

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : haridwar contract worker got 2000 rupees  Incentives
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने में बड़े स्तर पर शहर में सफाई एवं सैनिटाइज का काम कर रहे संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मेयर अनीता शर्मा ने उनके लिए इस अवधि में काम करने पर प्रत्येक महीने दो हजार बतौर प्रोत्साहन धनराशि दिलाने के लिए नगर आयुक्त को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


मेयर अनीता शर्मा ने नगर आयुक्त को लिखित में निर्देश जारी किए कि कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए नगर निगम हरिद्वार की ओर से बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें नगर निगम के अधिकांश कर्मचारी दिन-रात लगे हुए हैं। सैनिटाइजर कार्य में लगे हुए अधिकांश पर्यावरण मित्र संविदा पर कार्यरत हैं। कई अन्य कार्मिक दैनिक वेतनभोगी हैं।
विज्ञापन


इनका मासिक वेतन करीब 08 हजार रुपये है। ये कर्मी दिन रात अपने कंधे पर स्प्रे मशीन ढोकर सैनिटाइजेशन कार्य में लगे हुए हैं। कोरोना महामारी के समय में ये नायक के रूप में उभरे हैं। नगर निगम का भी कर्तव्य है कि ऐसे कर्मियों का मनोबल बढ़ाया जाए और इन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लॉकडाउन में कार्य करने वाले संविदा कर्मचारियों को दो हजार रुपये मासिक प्रोत्साहन धनराशि दिलाने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया है। दो हजार रुपये के प्रोत्साहन से करीब 150 कर्मचारी लाभांवित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed