फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : governor went doon hospital

Corona : दून अस्पताल पहुंची राज्यपाल मरीजों से वीडियो कांफ्रेंस से की बात, कोरोना ड्यूटी में लगे कर्मियों से भी मिलीं

Thu, 18 Jun 2020 02:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 18 Jun 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : governor went doon hospital
बेबी रानी मौर्य

बृहस्पतिवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान वह दून अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक में गईं और वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आईसीयू में भर्ती कोरोना मरीजों से बात की। उनका हालचाल जाना और अस्पताल में मिली रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


इस दौरान महामहिम राज्यपाल कोरोना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से भी मिलीं। उन्होंने उच्च अधिकारियों को आदेश दिए कि कोरोना ड्यूटी में लगे कर्मियों के घर के सदस्यों के सामने आ रही समस्याओं को उक्त विभाग के अधिकारियों से बात करके हल करावाया जाए। राज्यपाल के दौरे को लेकर देर रात तक चिकित्सा अधिकारियों का निरीक्षण और बैठकों का दौर चलता रहा। 
विज्ञापन


समीक्षा अधिकारी समेत 35 लोगों में कोरोना की पुष्टि

देहरादून जिले में बुधवार को कोरोना के 35 मामले सामने आए हैं। इनमें सचिवालय की एक महिला समीक्षा अधिकारी, कृषि उत्पादन मंडी समिति ऋषिकेश के अध्यक्ष सहित मंडी से जुड़े सात लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा एक निजी अस्पताल की दो स्टाफ नर्स में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं दिल्ली से लौटे चार, बिहार से लौटे एक शख्स सहित 17 अन्य लोग भी संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed