फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : furor in vaccination centers in roorkee

उत्तराखंड में कोरोना : रुड़की के टीकाकरण केंद्रों पर हंगामा, दूसरी डोज 56 दिन बाद लगने की गाइडलाइन पर विवाद  

Thu, 13 May 2021 03:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 13 May 2021 03:36 PM IST
सार

एक महिला स्टाफ ने हंगामे को कैमरे में कैद करना चाहा तो उसका मोबाइल छीनकर फेंक दिया गया। यह स्थिति किसी एक सेंटर की नहीं बल्कि शहर के चारों केंद्रों की थी।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : furor in vaccination centers in roorkee
तैनात महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी भी की - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रुड़की के टीकाकरण केंद्रों पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने आए लोगों को पता चला कि 56 दिन के अंतराल के बाद टीका लगेगी। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। यही नहीं केंद्रों पर तैनात महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी भी की।

विज्ञापन


ब्लैक फंगस: कोविड को मात देने वालों की आंखों की रोशनी छीन रहा ये नया दुश्मन
विज्ञापन


एक महिला स्टाफ ने हंगामे को कैमरे में कैद करना चाहा तो उसका मोबाइल छीनकर फेंक दिया गया। यह स्थिति किसी एक सेंटर की नहीं बल्कि शहर के चारों केंद्रों की थी। इस समय शहर में चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही नगर निगम और सिविल अस्पताल में कोरोना का टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से मौतें: हरिद्वार में बनेगा स्पेशल कोविड अस्थायी श्मशान घाट, एक साथ 16 शवों का हो सकेगा दाह संस्कार 

बुधवार को शहर के सभी केंद्रों पर दूसरी डोज लगवाने आए लोगों ने कर्मचारियों के मना करने पर हंगामा खड़ा कर दिया। दरअसल, सबसे पहले केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जानी थी। इसके बाद केंद्र ने गाइडलाइन में बदलाव करते हुए दूसरी डोज 28 दिन के बजाय 45 दिन बाद लगाने के निर्देश जारी किए।

उस दौरान भी लोगों ने स्टाफ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। अब सब कुछ पटरी पर आ चुका था। लोग दूसरी डोज 45 दिन बाद ही लगवाने आ रहे थे। इसी बीच केंद्र ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए दूसरी डोज अब 45 दिन के बजाय 56 दिन के बाद लगाने के आदेश जारी कर दिए।

शहर के टीकाकरण केंद्रों पर जब लोग दूसरी डोज लगवाने पहुंचे तो स्टाफ ने उन्हें 56 दिन वाले नियम की जानकारी दी। इस पर लोग भड़क गए। आदर्श नगर के वैक्सीनेशन सेंटर पर सबसे ज्यादा हंगामा हुआ। लोगों का कहना था कि वह पहले 45 दिन बाद दूसरी डोज लगवाने आए थे। अब उन्हें फिर 56 दिन बाद आने की बात कही जा रही है। कोरोना काल में एक बार घर से बाहर निकलने में ही दिक्कतें आती हैं।

बार-बार बाहर कैसे आ सकते हैं। यहां कुछ लोगों ने स्टाफ के साथ बदसलूकी तक कर दी। एक महिला स्टाफ हंगामे की वीडियो बनाने लगी तो गुस्साए लोगों ने मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करने के बाद फेंक दिया। वहीं, गणेशपुर और चंद्रपुरी स्थित वैक्सीनेशन सेंटरों पर भी हंगामा हुआ। यहां पर दोपहर का खाना खा रही स्टाफ को जबरन उठा दिया गया।

नियम बदलने हैं तो घर जाकर लगाएं टीका 

सेंटर पर हंगामा कर रहे लोगों ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। शेरपुर निवासी बुजुर्ग अजीत कुमार का कहना था कि सरकार को यदि बार-बार नियम बदलने हैं तो लोगों के घर-घर जाकर वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की जाए। वहीं, आदर्शनगर निवासी रामकुमार का कहना था कि सरकार एक बार ही तय कर नियम बना ले ताकि लोगों को बार-बार बाहर न निकलना पड़े।

केंद्रों पर हंगामे की सूचना मिली थी। स्टाफ केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही काम कर रहा है। लोगों को भी नियमों को समझना होगा। स्टाफ वही काम करता है, जो उसे निर्देश दिए जाते हैं।
- रंजना भटनागर, परियोजना प्रबंधक, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

खानपुर में शुरू नहीं हो पाया युवाओं का टीकाकरण

खानपुर क्षेत्र में अभी 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का कोविड टीकाकरण शुरू नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला मुख्यालय से लगभग दो हजार कोविड वैक्सीन की मांग की है। खानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि जल्द ही खानपुर सीएचसी से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए जिला मुख्यालय से दो हजार कोविड वैक्सीन की मांग की गई है। बताया कि लगभग तीन सौ डोज जल्द ही सीएचसी पहुंच जाएगी। इसके बाद टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed