{"_id":"60bc75d58ebc3e7e3f45b888","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-fraud-in-the-name-of-children-adoption","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : बच्चों को गोद लेने के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा - बाल अधिकार संरक्षण आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : बच्चों को गोद लेने के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा - बाल अधिकार संरक्षण आयोग
Sun, 06 Jun 2021 01:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:31 PM IST
सार
आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि कोविड से कई बच्चों के माता-पिता की मौत हो चुकी हैं। ऐसे में कुछ लोग इन बच्चों के नाम पर सोशल मीडिया पर मैसेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
गोद लेने के नाम पर कुछ गिरोह सक्रिय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने कहा कि प्रदेश में कोविड से माता-पिता की मौत के बाद बच्चों की देखभाल करने एवं उन्हें गोद लेने के नाम पर कुछ गिरोह सक्रिय हो गए हैं, जो लोगों से फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। कहा कि पुलिस को इस तरह के लोगों से सख्ती से निपटने की जरूरत है।
विज्ञापन
आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि कोविड से कई बच्चों के माता-पिता की मौत हो चुकी हैं। ऐसे में कुछ लोग इन बच्चों के नाम पर सोशल मीडिया पर मैसेज कर रहे हैं। इसमें कुछ लोग यह कह रहे हैं कि इन बच्चों को गोद लें, तो कुछ इन बच्चों के नाम पर आर्थिक सहयोग की मांग कर रहे हैं, यह गैरकानूनी है।
विज्ञापन
कहा कि इस तरह के गिरोह के लोगों की ओर से संपर्क के लिए जो नंबर दिए जा रहे हैं, देखने में आया है कि उन नंबरों पर कॉल करने पर नंबर बंद आता है, लेकिन गिरोह के लोगों तक कॉल करने वालों का नंबर पहुंच जाता है। जो बाद में कॉल कर इस तरह के बच्चों को गोद लेने वालों तक पहुंचाने के लिए धनराशि की मांग करते हैं।
विज्ञापन
आयोग की ओर से इस संबंध में पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है। कहा कि बच्चों को गोद लेने की एक प्रक्रिया है, कोई भी व्यक्ति इस तरह के गिरोह के झांसे में न आए।