फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news :former health minister found corona positive

Coronavirus in Uttarakhand : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ कोरोना संक्रमित, फेसबुक एकाउंट से दी सूचना

Wed, 12 Aug 2020 10:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 12 Aug 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news :former health minister found corona positive
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ - फोटो : File Photo

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बेहड़ की कोरोना जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट से की गई और उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट से स्वयं के संक्रमित होने की सूचना देते हुए उनके संपर्क में आए लोगों से भी जांच कराने की अपील की है। हालांकि बेहड़ की पत्नी और बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड में बुधवार को मिले 439 नए संक्रमित, कुल संख्या हुई इतनी
विज्ञापन


चार मरीजों की मौत, 439 मिले कोरोना संक्रमित

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों की रफ्तार बढ़ती जा रही है। दूसरे दिन भी प्रदेश में चार सौ से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, एम्स ऋषिकेश में चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें तीन पुरुष और एक महिला मरीज शामिल हैं। प्रदेश में अब तक 140 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 10886 पहुंच गई है। जबकि 6687 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। 

बड़े पैमाने पर हो सैनिटाइज

हरिद्वार में व्यापारियों ने जिला प्रशासन और नगर निगम सेे शहर में सैनिटाइज और कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव युद्धस्तर पर कराने की मांग उठाई है। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने खड़खड़ी में बैठक कर कहा कि कोरोना के साथ-साथ डेंगू भी लगातार पैर पसार रहा है।

डेंगू के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन को युद्धस्तर पर बाजारों के साथ-साथ वार्डों को भी सैनिटाइज किया जाना बेहद जरूरी है। साथ ही नगर निगम को कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी युद्धस्तर से करवाना चाहिए।

जिलाधिकारी से देखरेख के लिए कमेटी बनाने की मांग करते हुए कहा कि जिस मोहल्ले, बाजार में सैनिटाइज हो वहां के जनप्रतिनिधि को साथ लेकर संतोषजनक कार्य होने की पुष्टि की रिपोर्ट लें। बैठक में धर्मपाल प्रजापति, भूदेव शर्मा, विनोद गिरी, नरेश गिरी, योगेश अरोड़ा, दीपक मेहता, राजेश सुखीजा, रोहित भसीन, सुभाष ठक्कर, रविप्रकाश, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed