{"_id":"609e13ff33f6d92d3c0a5540","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-ex-servicemen-and-their-dependents-unemployed-due-to-covid-will-get-employment-through-upnl","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : कोविड के कारण बेरोजगार हुए पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को उपनल के माध्यम से मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : कोविड के कारण बेरोजगार हुए पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को उपनल के माध्यम से मिलेगा रोजगार
Fri, 14 May 2021 11:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 14 May 2021 11:55 AM IST
सार
उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) ने सचिव ऊर्जा को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि जो भी संविदा कर्मचारी कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवा चुके हैं, उनके परिजन को तत्काल संविदा पर ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोविड-19 के कारण बेरोजगार हुए पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि0 (उपनल) के माध्यम से रोजगार मिलेगा। इस संबंध में शासन की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी किया गया है।
उत्तराखंड में कोरोना : उत्तराखंड रोडवेज का सभी राज्यों में संचालन बंद, अब केवल प्रदेश के भीतर ही चलेंगी बसें
मृत कर्मचारियों के परिजनों के लिए मांगी नौकरी
उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) ने सचिव ऊर्जा को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि जो भी संविदा कर्मचारी कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवा चुके हैं, उनके परिजन को तत्काल संविदा पर ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए। विभिन्न मांगों को लेकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि ने सचिव ऊर्जा को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
यह रखी मांगें
-तीनों ऊर्जा निगमों में काम करने वाले सभी नियमित, संविदा, आउटसोर्सिंग, ठेकेदारी, स्वयं सहायता समूह के कार्मिकों को तत्काल कोरोना वॉरियर घोषित किया जाए।
-कोरोना संक्रमण से कार्मिक की मृत्यु होने पर दस लाख के बजाए तत्काल कार्मिक के परिजन को 50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाए।
-कोरोना संक्रमण से संविदा कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिजन को तत्काल संविदा पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
-तीनों निगमों के खंड, मंडल, जोन, मुख्यालय में सचिवालय की भांति कोरोना जांच एवं वैक्सीनेशन की सुविधा शुरू की जाए।
-तीनों निगमों में उपनल के माध्यम से कार्यरत संविदाकर्मियों को आशा कार्यकत्रियों की भांति प्रतिमाह प्रोत्साहन भत्ता दिया जाए।
-तीनों निगमों में कार्यरत कोरोना संक्रमित और कोरोना से मृत कार्मिकों का डाटा एकत्र करने के लिए समिति का गठन किया जाए, जिसमें उनके संगठन के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाए।
-सभी फील्ड ड्यूटी स्टाफ, शिफ्ट ड्यूटी और कार्यालय ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर और कोरोना से बचाव की किट उपलब्ध कराई जाए।
-यूपीसीएल की तर्ज पर यूजेवीएनएल और पिटकुल में भी कार्मिकों को चिकित्सकीय प्रतिपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाए।
-तीनों निगमों में काम करने वाले संविदा कर्मचारियों का सामूहिक बीमा कराया जाए।