फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : roadways bus will not go out of state from now

उत्तराखंड में कोरोना : उत्तराखंड रोडवेज का सभी राज्यों में संचालन बंद, अब केवल प्रदेश के भीतर ही चलेंगी बसें

Fri, 14 May 2021 10:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 14 May 2021 10:03 AM IST
सार

निगम प्रबंधन के मुताबिक, अब केवल प्रदेश के भीतर ही यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के जिस जिले के लिए यात्री होंगे, केवल वहीं की बसें चलेंगी।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : roadways bus will not go out of state from now
उत्तराखंड रोडवेज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड रोडवेज की बस सेवा सभी राज्यों के लिए बंद कर दी गई है। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण और दूसरे राज्यों की बंदिशों के चलते यह फैसला लिया गया है। अब केवल प्रदेश के भीतर ही बसों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन

दरअसल, पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाली बसों का संचालन बंद कर दिया था।

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 7127 नए संक्रमित मिले, 122 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन


इस वजह से उत्तराखंड रोडवेज की यूपी और यहां से होकर दूसरे राज्यों में जाने वाली बसें बंद कर दी गई थीं। परिवहन निगम ने केवल चंडीगढ़ के लिए ही बस सेवा सुचारु रखी थी। अब कोरोना संक्रमण के चलते सभी राज्यों के लिए बस सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू: शुक्रवार से 18 मई तक रोज तीन घंटे खुलेंगी राशन की दुकानें

परिवहन निगम की कई सौ बसों के पहिये पूरी तरह से थम चुके हैं। निगम प्रबंधन के मुताबिक, अब केवल प्रदेश के भीतर ही यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के जिस जिले के लिए यात्री होंगे, केवल वहीं की बसें चलेंगी।

कोरोना की दूसरी लहर से लड़खड़ाया निगम, राहत की की दरकार

कोरोना के पहले लॉकडाउन और अब दूसरी लहर में परिवहन निगम पूरी तरह से लड़खड़ा गया है। निगम की बसों का संचालन तो ठप हो गया है, लेकिन खर्च का मीटर हर महीने तेजी से चल रहा है। अब तक निगम करीब 300 करोड़ रुपये की देनदारियों के बोझ में दब चुका है। अब हांफते निगम को सरकार से राहत की ऑक्सीजन की दरकार है।

उत्तराखंड परिवहन निगम से करीब सात हजार कर्मचारियों का परिवार जुड़ा है। हर महीने करीब 25 करोड़ रुपये वेतन, किराया, डीजल आदि सभी खर्च आते हैं। लॉकडाउन अवधि में भारी नुकसान होने के बाद इस बार कोरोना कर्फ्यू ने निगम की आय चौपट कर दी है। सभी राज्यों के लिए बस संचालन पूरी तरह से बंद हो चुका है। राज्य के भीतर भी औपचारिक तौर पर ही निगम की बसें चल रही हैं।

ऐसे में मार्च 2020 से अब तक निगम करीब 300 करोड़ की देनदारियों के बोझ में दब चुका है। हालात यह हैं कि जो कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं, उन्हें पैसा नहीं दिया जा रहा है। जो कर्मचारी काम कर रहे हैं, उन्हें आखिरी वेतन दिसंबर का मिला था। चार महीने से वेतन नहीं मिला है। निगम ने जो 300 बसें टाटा और अशोक लिलैंड कंपनी से खरीदीं थीं, उनका कर्ज भी नहीं चुका पा रहा है।

बताया जा रहा है कि अनलॉक शुरू होने के बाद बसों का जो संचालन हुआ था, उससे बमुश्किल कुछ डीजल जैसे खर्च पूरे हो पाए थे। इसके बाद सरकार से जो भी पैसा बतौर प्रतिपूर्ति मिला है, उससे भी निगम कुछ वेतन दे पाया था। अब निगम की कमाई सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी है। निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन का कहना है कि फिलहाल बस संचालन प्रभावित होने की वजह से निगम की आय भी घट गई है। आने वाले समय में वह कुछ बेहतर की उम्मीद कर रहे हैं।

सरकार 500 करोड़ दे, भले ही निगम की अनुपयोगी जमीनें ले ले

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि निगम जिस हालात में पहुंच चुका है, वहां जब तक सरकार मदद नहीं देगी, तब तक निगम को कोई राहत की उम्मीद बेमानी है। अभी यह भी कहना मुश्किल है कि कितने समय तक निगम की बसों का संचालन सुचारु हो पाएगा। उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार कम से कम 500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज निगम को दे। भले ही इसके बदले में वह निगम की अनुपयोगी जमीनों को ले ले। वह जमीनें सरकार जनता के दूसरे कामों के लिए उपयोग में ला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed