फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : do not confuse for vaccine second dose, read full details here

उत्तराखंड : 28 और 84 दिन के नियम में उलझे पहली वैक्सीन लगवा चुके लोग, कनफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़ें ये खबर

Thu, 27 May 2021 03:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 27 May 2021 03:56 PM IST
सार

18 से 44 वर्ष तक के लोगों को आसानी से नहीं मिल रहा स्लॉट, अलग-अलग वैक्सीन के लिए अलग केंद्रों को लेकर भी असमंजस, कोविशील्ड की दूसरी डोज 84, कोवाक्सीन की 28 दिन बाद लगेगी।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : do not confuse for vaccine second dose, read full details here
लोगों में भ्रम पैदा कर रहे केंद्र - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोविशील्ड और कोवाक्सीन की दूसरी डोज के लिए बनाया गया नियम लोगों के लिए उलझन बन गया है। दोनों वैक्सीन के लिए अलग-अलग केंद्र भी लोगों में भ्रम पैदा कर रहे हैं। लोग दूर-दूर से टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे रहे हैं, लेकिन वहां उन्हें नियम बताए जा रहे हैं तो वे लौट रहे हैं। इसके अलावा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को स्लॉट आसानी से न मिलने के कारण मुसीबत झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


उत्तराखंड : वैक्सीन आयात करने के प्रयासों को झटका, ग्लोबल टेंडर में एक भी कंपनी नहीं आई
विज्ञापन


बता दें कि देहरादून जिले में 45 साल से अधिक उम्र के 10 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाना है। इनमें से अब तक 66 फीसदी लोगों का ही टीकाकरण हो पाया है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के न्यू ओपीडी भवन में 44 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोविशील्ड का टीका लग रहा है। लेकिन, 84 दिन का नियम होने के कारण किसी को टीका नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण: चीन सीमा से लगे धारचूला में भी कोरोना का कहर, 249 लोग संक्रमित, सात की हो चुकी मौत

कुछ लोग पहली डोज के 28 और 45 दिन पूरा होने के बाद आ रहे हैं, लेकिन उन्हें नियम बता कर लौटाया जा रहा है। वहीं, दून अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के सामने स्थित चिकित्सा अधीक्षक आवास में बनाए गए केंद्र में कोवाक्सीन का टीका लग रहा है। यहां भी कोविशील्ड की पहली खुराक लगवा चुके कई लोग दूसरी खुराक के लिए पहुंच रहे हैं। 

यही वजह रही कि दून अस्पताल की नई ओपीडी बिल्डिंग में लक्ष्य के बावजूद बहुत कम टीकाकरण हुआ। यही स्थिति चिकित्सा अधीक्षक आवास के टीकाकरण केंद्र में रही। ऐसे में सिस्टम की खामियों पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब टीके उपलब्ध हैं तो क्यों नहीं व्यवस्था बनाकर टीकाकरण किया जा रहा।

राज्य सरकार से निर्देश प्राप्त

इस संबंध में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप कुमार डिमरी ने बताया कि राज्य सरकार से जो भी निर्देश प्राप्त हो रहे हैं, उसी के तहत टीकाकरण किया जा रहा है। लोगों को इस बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही टीकाकरण केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को आने वाले लोगों को संपूर्ण जानकारी सही और शालीन भाषा में समझाने के लिए कहा गया है।

यहां भी नहीं हो रहा लक्ष्य पूरा
जम्बो साइट हरिद्वार रोड में एक दिन में 150 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। बुधवार को यहां सिर्फ 50 लोगों ने ही पहली डोज लगवाई। कोविड केंद्र में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि कोविड कर्फ्यू लागू होने और सार्वजनिक वाहनों के न चलने से लोग केंद्र तक नहीं आ पा रहे हैं। इससे टीकाकरण का रोजाना का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है।

ओएनजीसी अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में सन्नाटा
ओएनजीसी अस्पताल में बनाए गए केंद्र में फिलहाल टीकाकरण कराने वालों की संख्या न के बराबर है। अस्पताल के प्रभारी डॉ. पीत वासन ने बताया कि केंद्र में 45 साल से अधिक उम्र वालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध है। इसकी दूसरी डोज की अवधि 84 दिन किए जाने से अब लोग नहीं आ रहे हैं।

ज्यादातर लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। टीके की दूसरी डोज 15 दिनों में शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान कई लोगों की 84 दिन की अवधि पूरी हो जाएगी। वहीं 18 से 45 साल तक के लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। 
बिना रजिस्ट्रेशन पहुंच रहे लोग
सनातन धर्म मंदिर में बुधवार को भी 200 लोगों का टीकाकरण हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग बिना रजिस्ट्रेशन टीकाकरण के लिए पहुंचे। जिससे वहां भीड़ लग गई। सनातन धर्म मंदिर के प्रधान सुभाष माकिन के साथ ही पुनीत सहगल, डिंपल, मन्नू भाटिया, राजू पंडित आदि ने ऐसे लोगों को समझा बुझाकर वापस भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed