{"_id":"5f48a9b18ebc3e17600b8c96","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-covid-stuck-in-kumaon-first-eye-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : कोविड ने अटका दिया कुमाऊं का पहला आई बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : कोविड ने अटका दिया कुमाऊं का पहला आई बैंक
Fri, 28 Aug 2020 01:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड 19 के चलते कुमाऊं का पहला आई बैंक अटक गया है। देहरादून से टीम के निरीक्षण के लिए नहीं आने के कारण आई बैंक को अभी लाइसेंस नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
बता दें कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन आने वाले एसटीएच के नेत्र रोग विभाग में आई बैंक बनना है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 25 लाख रुपये भी स्वीकृत हुए थे। आई बैंक के लिए नई ओटी बनाने के साथ ही स्पेकुलर माइक्रोस्कोपी मशीन भी खरीद ली गई है। कार्निया डोनेट करने के लिए हल्द्वानी के 25 लोगों ने सहमति भी जता दी है।
विज्ञापन
नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह तितियाल ने बताया कि उक्त माइक्रोस्कोपी मशीन से आई बॉल से कार्निया निकालने के बाद देखा जाता है कि कार्निया कितना बेहतर है। बताया कि कार्निया को छह घंटे तक रखा जा सकता है। हालांकि प्रयास करना चाहिए कि जल्द से जल्द ट्रांसप्लांट किया जा सके।
विज्ञापन
जल्द ट्रांसप्लांट करने से परिणाम बेहतर आते हैं। लाइसेंस मिलने के बाद डाक्टर समेत स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि गढ़वाल में तीन आई बैंक हैं, जबकि कुमाऊं का यह पहला आई बैंक होगा। टीम के निरीक्षण कर लाइसेंस देने के साथ ही आगे का काम शुरू हो जाएगा।