उत्तराखंड में कोरोना : दूसरी लहर के नियंत्रण में आने के बाद सभी जिलों में संक्रमण दर तीन प्रतिशत से कम
प्रदेश में 14 से 20 जून तक सात दिन में 156028 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 1765 संक्रमित मामले सामने आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर नियंत्रण में आने के बाद संक्रमण दर भी लगातार कम हो रही है। प्रदेश के सभी 13 जनपदों में संक्रमण दर तीन प्रतिशत से नीचे आ गई है। चार जिलों में एक प्रतिशत से कम संक्रमण दर है। पिथौरागढ़ जिले की सबसे अधिक 2.36 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गई है।
उत्तराखंड : पर्यटन पर कोरोना कर्फ्यू और आरटीपीसीआर जांच की बंदिशें दे रहीं गहरी चोट
प्रदेश में 14 से 20 जून तक सात दिन में 156028 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 1765 संक्रमित मामले सामने आए हैं। राज्य स्तर पर संक्रमण दर 1.13 प्रतिशत रही। जबकि जिलों में किए गए सैंपल जांच और संक्रमित मामलों के आधार पर 13 जनपदों में संक्रमण दर तीन प्रतिशत कम रही है।
उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले 171 नए संक्रमित, आठ की मौत, 221 मरीज हुए ठीक
30 मई तक प्रदेश के 10 जिलों की संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक थी। कोरोना संक्रमित मामले कम होने के साथ संक्रमण दर घटने से थोड़ी राहत मिली है।
सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के कोरोना आंकड़ों के अनुसार बीते सात दिन में किए गए सैंपल जांच के आधार पर 13 जनपदों की संक्रमण दर तीन प्रतिशत से कम हो गई है। सरकार व स्वास्थ्य विभाग को अभी भी सैंपल जांच बढ़ाने की जरूरत है।
सात दिन में संक्रमण दर की स्थिति
पिथौरागढ़ - 2.36
रुद्रप्रयाग - 1.92
चंपावत - 1.92
उत्तरकाशी - 1.50
अल्मोड़ा - 1.48
नैनीताल - 1.35
देहरादून - 1.27
टिहरी - 1.25
पौड़ी - 1.04
हरिद्वार - 0.94
चमोली - 0.73
बागेश्वर - 0.59
ऊधमसिंह नगर - 0.56
प्रदेश में दूसरे दिन भी रिकॉर्ड टीकाकरण
कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान में प्रदेश में दूसरे दिन भी रिकॉर्ड बना है। एक दिन में 1.23 लाख से ज्यादा लोगों ने कोविड वैक्सीन की डोज लगवाई है। अब तक प्रदेश में लगभग 40 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मंगलवार को प्रदेश भर में 896 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण किया गया। जिसमें 1 लाख 23 हजार 225 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 18 से 44 और 45 से अधिक आयु की श्रेणी में 1 लाख 22 हजार 567 लोगों ने टीके लगवाए।
जबकि 201 हेल्थ वर्करों और 457 फ्रंट लाइन वर्करों ने भी वैक्सीन की डोज लगवाई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. सरोज नैथानी का कहना है कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पूरी क्षमता के साथ टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है।
प्रदेश में प्रतिदिन एक लाख से अधिक वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वैक्सीन की कमी नहीं है। केंद्र सरकार की ओर से नियमित रूप से वैक्सीन भेजी जा रही है।