फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 22 June : 171 newly infected eight died in 24 hours

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले 171 नए संक्रमित, आठ की मौत, 221 मरीज हुए ठीक 

Tue, 22 Jun 2021 07:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Jun 2021 07:45 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले अब कम होने लगे हैं। प्रदेश में अब रिकवरी रेट 95.35 फीसदी पहुंच गया है।

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 22 June : 171 newly infected eight died in 24 hours
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 171 नए मामले सामने आए हैं। वहीं आठ मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 221 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 23663 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में 23, बागेश्वर एक, चमोली में छह, चंपावत में 17, देहरादून में 70, हरिद्वार में 11, नैनीताल में 13, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में आठ, रुद्रप्रयाग में नौ, टिहरी में पांच, ऊधमसिंह नगर में तीन और उत्तरकाशी में दो मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर की सलाह: अभी नहीं टला खतरा, कर्फ्यू में ढील जरूरी, लेकिन सेहत पर लापरवाही पड़ेगी भारी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 38 हजार 978 हो गई है। इनमें से तीन लाख 23 हजार 225 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2896 पहुंच गई है। राज्य में कोरोना के चलते अब तक चुल 7052 लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोना काल में ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श बना मददगार

रोटरी क्लब अलकनंदा वैली की ओर से कोरोना काल में शुरू किया गया ऑनलाइन चिकित्सक परामर्श लोगों के लिए मददगार साबित हुआ है। घर बैठे ही करीब 400 से अधिक लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श लिया है। रोटेरियन नवल किशोर जोशी ने बताया कि यह कार्यक्रम 11 जून से शुरू किया गया था।

इसमें बालरोग विशेषज्ञ डॉ. गोविंद पुजारी, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अंजलि नौटियाल, वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ. केपी सिंह, डॉ. एमएन गैरोला, मनोचिकित्सक डॉ. मोहित सैनी, नेत्र चिकित्सक डॉ. अच्युत पांडे व फिजिशियन और क्लब अध्यक्ष डॉ. एसडी जोशी के समक्ष लोगों ने अपनी समस्या रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed