फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : corona change the politics of uttarakhand

उत्तराखंड : कोरोना ने बदले राजनीतिक कुंडली के योग, चार साल के काम पर भारी पड़ रही कोविड की चुनौती

Thu, 13 May 2021 02:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 13 May 2021 02:53 PM IST
सार

विपक्ष ने सरकार और सत्तापक्ष के विधायकों के रिपोर्ट कार्ड को जनता के बीच ले जाकर सियासी हवा का रुख बदलने के मंसूबे पाले थे। लेकिन अब उनके चार साल के काम पर कोविड की चुनौती भारी पड़ रही है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : corona change the politics of uttarakhand
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चुनावी साल में कोरोना संकट ने राजनीतिक कुंडली के योग बदल डाले हैं। दूसरी लहर आने से पहले सत्तारूढ़ भाजपा के विधायकों ने अपने साढ़े चार साल के कामकाज को लेकर जनता के बीच जाने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन


ब्लैक फंगस: कोविड को मात देने वालों की आंखों की रोशनी छीन रहा ये नया दुश्मन
विज्ञापन


विपक्ष ने सरकार और सत्तापक्ष के विधायकों के रिपोर्ट कार्ड को जनता के बीच ले जाकर सियासी हवा का रुख बदलने के मंसूबे पाले थे। लेकिन अब उनके चार साल के काम पर कोविड की चुनौती भारी पड़ रही है। उनकी राजनीतिक कुंडली में कोविड महामारी बुरे योग की तरह दाखिल हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से मौतें: हरिद्वार में बनेगा स्पेशल कोविड अस्थायी श्मशान घाट, एक साथ 16 शवों का हो सकेगा दाह संस्कार

साफ दिखाई दे रहा है कि राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक कोरोना संक्रमण ने लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। हर दिन 100 से ज्यादा मौतें हो रही हैं। सत्तारूढ़ दल होने के कारण भाजपा पर ज्यादा दबाव है। सबकी निगाहें सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी के लोगों पर लगी हैं कि वे उन्हें इस कोरोना के जलजले से सुरक्षित बाहर निकालेंगे। इसलिए निगाहें जनप्रतिनिधियों खासतौर पर विधायकों को खोज रही है।

लेकिन कोरोना संक्रमण का भय सभी को है। इस खतरे के बीच सत्तापक्ष और विपक्ष के कुछ विधायक सक्रिय हैं तो कुछ पर आरोप लग रहे हैं कि वे मोर्चे से नदारद हैं। ऐसी शिकायतें भाजपा केंद्रीय नेतृत्व तक भी पहुंची। पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम को वर्चुअल बैठक में यह निर्देश जारी करने पड़े कि पार्टी का हर विधायक कोविडकाल में जनता के साथ खड़ा होगा और उनकी समस्याओं का समाधान कराएगा।

लोगों को राजनीतिक दलों के लोगों से मदद की बहुत आस

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व को भी यह फीडबैक पहुंचा है कि कोरोना संकट का सामना कर रहे राज्य के लोगों को राजनीतिक दलों के लोगों से मदद की बहुत आस है। उनकी नाराजगी विधानसभा चुनाव में भारी पड़ सकती है। 
इस बात का एहसास पार्टी के विधायकों को भी होने लगा है।

नाम न बताने की शर्त पर एक विधायक का कहना था कि कोरोना संक्रमण के फैलाव ने सारे राजनीतिक समीकरण गड़बड़ा दिए हैं। जिन विकास कार्यों के दम पर वे दोबारा चुनाव जीतने की सोच रहे थे, उन्हें कोरोना संकट ने धो डाला है। अब जनता यह देख रही है कि कौन नेता उनके साथ संकट में खड़ा है और उनका मददगार है।

वह कोरोना संक्रमण से लगातार हो रही मौतों को लेकर भी चिंतित हैं। वह कोरोना की तीसरी लहर से भी सहमे हैं। उनका कहना है कि जब दूसरी लहर में हालात इतने गंभीर हैं तो तीसरी लहर में क्या स्थिति होगी, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। सियासी जानकारों का भी कहना है कि अगले छह महीने में राज्य में कोरोना संक्रमण के हालात सामान्य हुए, तो भी विधानसभा चुनाव में यह बहुत बड़ा मुद्दा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed