Corona In Uttarakhand: कॉलेजों का फैसला, बाहरी छात्रों से लेंगे कोविड रिपोर्ट
- प्रदेश के अधिकतर महाविद्यालयों ने जारी किए निर्देश
- मास्क और अभिभावकों का सहमति पत्र होगा जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 दिसंबर से खुलने जा रहे उत्तराखंड के महाविद्यालयों में से अधिकतर ने छात्रों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक अधिकतर कॉलेजों ने यह साफ कर दिया है कि स्थानीय छात्रों से कोविड जांच रिपोर्ट नहीं मांगी जाएगी, हालांकि प्रदेश के बाहर के छात्रों के लिए जरूरी होगी। वहीं, छात्र मास्क और अभिभावकों की ओर से जारी होने वाले सहमति पत्र के बिना प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
प्रदेश में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय खोले जाने को लेकर शासन की एसओपी के बाद कई महाविद्यालयों की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के प्राचार्य डॉ.डीसी नैनवाल की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए जारी निर्देश में कहा गया है कि राज्य के बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं को कोविड जांच रिपोर्ट लानी जरूरी होगी, वहीं स्थानी छात्र-छात्राओं के लिए यह अनिवार्य नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: Corona In Uttarakhand: 490 संक्रमित मिले, चार की मौत, मरीजों की संख्या 82 हजार पार
वहीं, छात्र-छात्राओं को अभिभावकों का सहमति पत्र प्रस्तुत करना होगा। स्नातक प्रथम वर्ष एवं पंचम सेमेस्टर के प्रयोगात्मक विषयों के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं समय सारणी के अनुसार चलेंगी। स्नातक विज्ञान की कक्षा में संवर्गवार 30-30 बैच में कक्षाएं चलेंगी। प्रयोगात्मक विषय न होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
रिपोर्ट लानी अनिवार्य होगी
वहीं, राजकीय पीजी कॉलेज ऋषिकेश की प्राचार्य सुधा भारद्वाज के मुताबिक प्रदेश के बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं के कोविड जांच रिपोर्ट लानी अनिवार्य होगी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में प्रयोगात्मक विषय वाले करीब 50 छात्र-छात्राओं को ही कॉलेज में बुलाया जाएगा।
उधर, राजकीय पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग के प्राचार्य डॉ.जगदीश प्रसाद के मुताबिक कॉलेज खोलने के दौरान शासन की गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाएगा। गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री डीके त्यागी ने बताया कि प्रदेश के अधिकतर महाविद्यालयों ने यह साफ कर दिया है कि केवल बाहरी राज्यों से आने वाले छात्र-छात्राओं से ही कोविड जांच रिपोर्ट मांगी जाएगी।