{"_id":"5ee72a0e8ebc3e4312049e6a","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-cm-says-screening-will-done-of-every-person-of-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : हर प्रदेश वासी की होगी स्क्रीनिंग - मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : हर प्रदेश वासी की होगी स्क्रीनिंग - मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
Mon, 15 Jun 2020 01:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : पीटीआई (file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश के सभी नागरिकों की स्क्रीनिंग होगी। आंगनबाड़ी, ग्राम सभाएं और आशा वर्कर स्क्रीनिंग का काम करेंगे। स्क्रीनिंग में अगर किसी में लक्षण आता है तो व्यक्ति का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। सबसे ज्यादा फोकस बच्चों और बुजुर्गों को लेकर रहेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि दस हजार आशाएं और 18 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। यह सभी इस काम में जुटेंगे। दस दिनों में स्क्रीनिंग का काम पूरा करने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिया गया है। जितनी ज्यादा स्क्रीनिंग होगी, उतना ही कोरोना को कंट्रोल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि स्क्रीनिंग समय समय पर करवाई जाएगी। अभी अधिकांश केस उत्तराखंड लौटे प्रवासियों के सामने आए हैं। सैंपल टेस्टिंग को तेज करने के लिए निर्देश दिए हैं। ऐसा अनुमान है कि 15 से बीस दिनों में स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी।
विज्ञापन
सामुदायिक संक्रमण के अभी हालात नहीं बने हैं। ऐसे में कंटेनमेंट जोन पर सरकार सबसे ज्यादा नजर रख रही है। इसके साथ ही गंभीर संक्रमण वाले शहरों का चिन्हिकरण किया गया है। वहां से आने वालों के लिए संस्थागत और होम क्वारंटीन की व्यवस्था है।