फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: Bjp state president banshidhar bhagat son tested covid 19 positive

Corona in Uttarakhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बेटे भी संक्रमित, तीन दिन से आ रहा था बुखार

Fri, 28 Aug 2020 11:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Aug 2020 11:35 PM IST
सार

  • तीन दिन से आ रहा था बुखार, एसटीएच में कराया गया भर्ती
  • एसटीएच में भीमताल के कोविड पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: Bjp state president banshidhar bhagat son tested covid 19 positive
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बेटे विकास भगत भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार, विकास भगत को तीन दिन से बुखार था। शुक्रवार को उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में प्राइवेट रूम में भर्ती किया गया।

विज्ञापन


उनका सैंपल जांच को भेजा गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विकास भाजयुमो में प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही विधायक प्रतिनिधि भी हैं। एसटीएच के एमएस डॉ. जोशी ने बताया कि विकास भगत की हालत ठीक है।
विज्ञापन


दूसरी ओर भीमताल निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग को बृहस्पतिवार को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोरोना के साथ ही मधुमेह और स्ट्रोक संबंधी दिक्कत भी थी। उनको आईसीयू में रखा गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर बुजुर्ग की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus in uttarakhand: शुक्रवार को 588 नए मरीज मिले, 11 संक्रमितों की हुई मौत

डॉ. जोशी ने बताया कि एसटीएच में 190 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं, जबकि 42 की हालत गंभीर हैं और आइसोलेशन में 28 मरीज हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल से शुक्रवार को अल्मोड़ा के एक अधिकारी समेत दो अन्य को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। डिस्चार्ज हुए लोगों में एक भाजपा नेता हैं और दूसरे नेता प्रतिपक्ष के करीबी बताए जा रहे हैं।

भगत के गृह प्रवेश की पार्टी में शामिल लोगों में चिंता

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बंशीधर भगत के बेटे की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन सभी लोगों में चिंता है जो उनके गृह प्रवेश की पार्टी में शामिल हुए थे। भगत ने 21 अगस्त को यमुना कालोनी स्थित सरकारी आवास में गृह प्रवेश पर सहभोज का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में उनके बेटे भी थे। हालांकि कहा जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया था। सभी अतिथि आयोजन में मास्क लगाकर पहुंचे थे।

कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सरकार के कुछ मंत्री और पत्रकार भी मौजूद थे। इतना ही नहीं राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, पार्टी के प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मीडिया प्रभारी व कई अन्य नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की थी। इसके बाद भगत ने 24 अगस्त को मीडिया कर्मियों को सहभोज के लिए आमंत्रित किया था। इसी आयोजन के दौरान उन्होंने विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की पार्टी में वापसी कराई थी। सूत्रों के अनुसार, इस पार्टी में उनके बेटे मौजूद नहीं थे। भगत के बेटे की कोविड जांच आज आई है। इधर, यह सूचना मिलने के बाद भगत के सेल्फ क्वारंटीन हो जाने की सूचना है। 

संगठन विस्तार पर हुईं बैठकें
संगठन के विस्तार को लेकर भाजपा के तीनों प्रदेश महामंत्रियों अजेय कुमार, कुलदीप कुमार और राजेंद्र भंडारी की प्रदेश अध्यक्ष के यमुना कालोनी स्थित आवास पर बैठकें हुई। पार्टी नेता बता रहे हैं कि इन बैठकों से भगत दूर रहे। अब शनिवार से बैठकों के दौर भाजपा कार्यालय में होंगे। भगत चाहते हैं कि 31 अगस्त तक प्रदेश कार्यसमिति के लिए नाम तय हो जाएं। शुक्रवार को मोर्चों की कार्यसमिति और जिला अध्यक्षों व कार्यकारिणी लेकर मंथन हुआ। मोर्चों के अध्यक्षों से बातचीत हुई।

कोरोना संक्रमण में राज्य में तीसरे नंबर पर यूएस नगर

ऊधमसिंह नगर जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिले में अब तक 3310 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं। वहीं, उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले में ऊधमसिंह नगर तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है। 

कोरोना संक्रमण की दृष्टि से जिले को शुरू से ही संवेदनशील माना जा रहा था। जिले में अब तक 51,593 कोरोना संदिग्धों की जांच हो चुकी है, जिनमें 3,310 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, जिले में रिकवरी दर करीब 25 प्रतिशत ही है।

कोरोना संक्रमण के मामले में सिर्फ हरिद्वार और देहरादून ही ऊधमसिंह नगर से आगे हैं। जिले में रैपिड एंटीजन किट के साथ ही आरटीपीसीआर और ट्रू नेट मशीन से कोरोना की जांच की जा रही है।

इस संबंध में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कोरोना जांच के लिए सैंपलिग बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को भी जिले में करीब 1300 सैंपल लिए गए। संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करने के साथ ही मानकों के अनुसार होम आइसोलेट किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed