फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: 588 new patients found, 11 infected deaths

Coronavirus in uttarakhand: शुक्रवार को 588 नए मरीज मिले, 11 संक्रमितों की हुई मौत 

Fri, 28 Aug 2020 08:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Aug 2020 08:25 PM IST
सार

  • देहरादून जिले में पहली बार एक ही दिन में 185 कोरोना मरीज मिले
  • प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 17865 पहुंची, 12124 मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: 588 new patients found, 11 infected deaths
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में शुक्रवार को 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई, जबकि 588 और लोग संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में एक ही दिन में 185 कोरोना मरीज मिलने का रिकॉर्ड बना है। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 17 हजार 865 पहुंच गई है। इनमें से 12 हजार 124 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को 7140 सैंपल निगेटिव मिले। देहरादून जिले में 185 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें संपर्क में आने वाले संक्रमितों की संख्या ज्यादा है। वहीं, हरिद्वार में 120, ऊधमसिंह नगर में 72, चमोली में 58, नैनीताल में 55, टिहरी में 26, पौड़ी में 18, अल्मोड़ा जिले में 13 कोरोना संक्रमित मिले हैं। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 12-12, चंपावत और उत्तरकाशी में छह-छह और रुद्रप्रयाग जिले में पांच कोरोना मरीज मिले हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : विधानसभा सत्र के दौरान सदन में विधायकों के सिटिंग प्लान पर मंथन जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में आज 11 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में आठ, दून मेडिकल कॉलेज में एक और सुशीला तिवारी मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी में दो संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। मृतकों में 10 पुरुष और एक महिला शामिल है। प्रदेश में अब तक 239 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 349 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है, इन्हें मिलाकर 12124 मरीज ठीक हो चुके हैं।

प्रदेश में 15 दिन में 0.31 प्रतिशत बढ़ी संक्रमण दर

प्रदेश में लगातार कोरोना की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 15 दिनों में संक्रमण दर 0.31 प्रतिशत बढ़ गई है। संक्रमण दर में नैनीताल जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। नैनीताल की संक्रमण दर 8.25 प्रतिशत है। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में सबसे कम 1.80 प्रतिशत संक्रमण दर है। 

कोरोन संक्रमित मामलों में हरिद्वार जिला पहले, ऊधमसिंह नगर दूसरे और देहरादून जिला तीसरे स्थान पर है। नैनीताल जिला चौथे स्थान पर होने के बाद भी सैंपल जांच में संक्रमण दर सबसे अधिक है। हरिद्वार में संक्रमण की दर 7.72 प्रतिशत, ऊधमसिंह नगर में 6.86  प्रतिशत और देहरादून जिले में 6.09 प्रतिशत है।

सक्रिय मामले (भर्ती मरीज) में ऊधमसिंह नगर पहले नंबर पर है। ऊधमसिंह नगर में 1300, हरिद्वार में 1100, देहरादून एक हजार और नैनीताल 708 मामले हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 5200 से अधिक हो गई है। जो कुल संक्रमित मामलों का लगभग 31 प्रतिशत है। 

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि चार मैदानी जिलों में कोरोना मरीज तेजी से बढ़ने के कारण संक्रमण दर बढ़ रही है। 15 दिन में प्रदेश की संक्रमण दर 0.31 प्रतिशत बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed