फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : bareilly adj manoj upadhyay died in aiims rishikesh

ऋषिकेश : बरेली के एडीजे मनोज उपाध्याय की एम्स में मौत, कोरोना संक्रमित होने के बाद रिपोर्ट आई थी निगेटिव

Wed, 02 Jun 2021 12:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 02 Jun 2021 12:38 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना के नए मरीज और मौत लगातार कम हो रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में 51 दिन के बाद संक्रमित मामले एक हजार से नीचे आ गए हैं।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : bareilly adj manoj upadhyay died in aiims rishikesh
एम्स ऋषिकेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरप्रदेश के बरेली के एडीजे मनोज उपाध्याय की मंगलवार देर रात एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। कोरोना संक्रमित होने के बाद एडीजे एम्स में भर्ती हुए थे। उपचार के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद फेफड़ों में तकलीफ होने के चलते आईसीयू में शिफ्ट किए गए थे।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: टीकाकरण में बड़ी गिरावट, मई में अप्रैल की तुलना में पांच लाख टीके कम लगे
विज्ञापन


प्रदेश में 51 दिन के बाद एक हजार से कम कोरोना संक्रमित मिले
प्रदेश में कोरोना के नए मरीज और मौत लगातार कम हो रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में 51 दिन के बाद संक्रमित मामले एक हजार से नीचे आ गए हैं। 24 घंटे में 981 संक्रमित और 36 मरीजों की मौत हुई है। नए मरीजों की तुलना में तीन गुना अधिक स्वस्थ हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 330475 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: यूपी बॉर्डर पर कोरोना की जांच में फर्जीवाड़ा, आठ लोग हिरासत में लिए


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 29658 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 13 जिलों में 981 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित मामलों की संख्या एक हजार से नीचे आने से कोरोना से थोड़ी राहत मिली है। देहरादून जिले में 279 कोरोना मरीज मिले हैं।

अल्मोड़ा में 137, हरिद्वार में 117, नैनीताल में 113, चमोली में 93, ऊधमसिंह नगर में 58, बागेश्वर में 42, पौड़ी में 32, उत्तरकाशी में 28, टिहरी में 25, पिथौरागढ़ में 26, रुद्रप्रयाग में 18, चंपावत जिले में 13 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 36 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। जबकि देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी जिले में अलग-अलग अस्पतालों में नौ मरीजों की मौत बैकलॉग की है।

अब तक प्रदेश में 6497 मौतें हो चुकी है। वहीं, 2062 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 290990 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। वर्तमान में 27216 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 88.05 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जबकि संक्रमण दर 6.85 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed