फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Fraud Caught in Corona testing on UP Border

उत्तराखंड में कोरोना: यूपी बॉर्डर पर कोरोना की जांच में फर्जीवाड़ा, आठ लोग हिरासत में लिए

Tue, 01 Jun 2021 09:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Jun 2021 09:39 PM IST
सार

सीएचसी के अधीक्षक डा. एचसी त्रिपाठी ने बताया कि बॉर्डर पर तैनात स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें सूचना दी कि बॉर्डर पर जो कंपनी कोरोना जांच कर रही है, उसकी कार्यशैली संदिग्ध है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Fraud Caught in Corona testing on UP Border
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है। जिस कंपनी ने कोरोना जांच का ठेका लिया था, बॉर्डर पर उसके कारिंदे सिर्फ नाक में एक सलाई डालकर जांच कराने वालों को निगेटिव बता दे रहे थे। पुलभट्टा थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि आठ लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 51 दिन बाद आए एक हजार से कम संक्रमित, 36 मरीजों की मौत
विज्ञापन


डा. एचसी त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई कि यात्रियों की नाक में सलाई डालकर सलाई फेंक दी जाती है और यात्री को निगेटिव रिपोर्ट दे दी जा रही है। बताया कि सूचना पर वे एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां 8 मार्च को हरिद्वार में इस्तेमाल की जा चुकी किटें मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र पंचपाल, एसीएमओ डा. अविनाश खन्ना भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार वहां तैनात आठ कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर सोमवार को 103 लोगों की जांच होना पाया जबकि मात्र 3 लोगों की जांच किट से की गई। बाकी लोगों की नाक में सलाई डालकर उन्हें बताया दिया गया कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव है। डा. एचसी त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी की जा रही है।

103 की जांच की, स्टिक मिली सिर्फ तीन
बताया जा रहा है कि इस कंपनी ने 27 मई से पुलभटटा बॉर्डर पर जांच शुरू की थी। सोमवार दिन में यहां पर 103 लोगों की कोरोना जांच की गई जबकि मौके से सिर्फ तीन स्टिक एंटीजन की इस्तेमाल हुई मिली हैं। यहां पर हरिद्वार में 8 मार्च को प्रयोग की गई स्टिक काफी मात्रा में मिली हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि कंपनी के कर्मचारी सिर्फ नाक में सलाई डालकर अपने अभिलेखों में जांच निगेटिव लिख देते हैं। हरिद्वार की किटें दिखावे के लिए वहां रखी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed