फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Big decline in Corona vaccination in may month

उत्तराखंड में कोरोना: टीकाकरण में बड़ी गिरावट, मई में अप्रैल की तुलना में पांच लाख टीके कम लगे

Wed, 02 Jun 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Jun 2021 02:30 AM IST
सार

उत्तराखंड में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान की ढीली रफ्तार सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Big decline in  Corona vaccination in may month
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में पिछले दो महीने में अभियान के दौरान करीब पांच लाख वैक्सीन कम लगी हैं। अप्रैल की तुलना में मई में टीकाकरण में 38 फीसदी की गिरावट रही। जबकि 45 वर्ष और ऊपर के लोगों के टीकाकरण के साथ 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण शुरू होने से यह उम्मीद की जा रही थी कि मई में अप्रैल से अधिक टीकाकरण होगा।

विज्ञापन


ये हैं आंकड़ें
- अप्रैल में 1338530 लोगों का हुआ टीकाकरण।
-  मई में 833149 लोगों का हुआ टीकाकरण।
- अप्रैल की तुलना में मई में 505381 टीके कम लगे।
- 38 फीसदी कम हुआ मई महीने में टीकाकरण।

उत्तराखंड में कोरोना: 51 दिन बाद आए एक हजार से कम संक्रमित, 36 मरीजों की मौत 
विज्ञापन


किस महीने में कितना टीकाकरण
माह      वैक्सीनेशन
जनवरी       31228
फरवरी       131080
मार्च            514516
अप्रैल         1338530
मई             833149
नोट: प्रदेश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू हुआ
स्रोत: स्वास्थ्य विभाग का हेल्थ बुलेटिन व एसडीसीएफ का विश्लेषण

Trending Videos

दोनों डोज के लिए चाहिए 1.6 करोड़ डोज

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनीटीज फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल के मुताबिक कोविड 19 महामारी से बचाव के लिए राज्य में कम से कम 70 फीसदी आबादी को टीके की दोनों डोज दे देनी चाहिए। राज्य की करीब 1.15 लाख की आबादी के तहत 70 फीसदी लोगों की दोनों डोज पूरी करने को 1.6 करोड़ टीकों की जरूरत है।

दिसंबर तक हो जाएगा टीकाकरण
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने टीकाकरण की सुस्त रफ्तार पर कहा कि इस दिशा में केंद्र सरकार पूरी तरह से गंभीर है। जैसे-जैसे टीकों का उत्पादन हो रहा है, उन्हें राज्यों को भेजा जा रहा है। दिसंबर तक सभी लक्षित लोगों का टीकाकरण कर दिया जाएगा।

45 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों का टीकाकरण चल रहा है। 18 से 45 वर्ष के टीके की खेप जल्द केंद्र सरकार से प्राप्त हो जाएगी। विदेशों से टीके मंगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी जारी है।
- सुबोध उनियाल, शासकीय प्रवक्ता, उत्तराखंड सरकार

टीकाकरण में यह गिरावट निराशाजनक है। ऐसी कठिन परिस्थितियों में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम समाधान तलाशें। राज्य सरकार को तथ्यों और तर्कों के आधार पर केंद्र सरकार से वकालत करने की जरूरत है। हमारे यहां डेथ रेट ज्यादा है। मानसून आ रहा है। इससे पहले युद्धस्तर पर प्रयास की जरूरत है।
- अनूप नौटियाल, संस्थापक, एसडीसीएफ

विज्ञापन

टीका लगवाने जा रहे सहारनपुर और नजीबाबाद

देहरादून और हरिद्वार से 18 से 44 साल की उम्र के लोग टीका लगवाने के लिए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बिजनौर व नजीबाबाद जा रहे हैं। नेहरू कॉलोनी निवासी पूजा ममगाई भट्ट और दून यूनिवर्सिटी रोड निवासी आरती ममंगाईं कोठारी ने बताया कि हम कई दिन से देहरादून में टीका लगाने के लिए प्रयास कर रहे थे।

कई बार पंजीकरण कराने पर भी स्लॉट बुक नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में टीके आसानी से लगाए जा रहे हैं। इस कारण दोनों बहनों ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद टीकाकरण केंद्र पर आकर टीका लगवा लिया। केंद्र और राज्य सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए।

इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप कुमार डिमरी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक जिले में टीकाकरण का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि समय पर सभी को टीका लगा दिया जाए।

मैक्स अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग का नोटिस
नियम विरुद्ध वैक्सीन लगाने पर मैक्स अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक इस तरह लंबे समय तक शिविर लगाकर आम लोगों को टीका नहीं लगाया जा सकता है। जैसे दून क्लब में लगाई जा रही है। केवल संस्था के सदस्यों या कर्मचारियों के लिए ही सेशन साइट बनाकर टीका लगाया जा सकता है।

इस संबंध में नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा गया है। वहीं किसी भी कार्यालय में सेशन साइट बनाकर टीकाकरण करने की सूचना सीएमओ कार्यालय को देने के लिए कहा गया है। उधर, मैक्स अस्पताल के उपाध्यक्ष संदीप तंवर का कहना है कि नियमों का पालन करते हुए लोगों की मदद के लिए शहर में टीकाकरण कराया जा रहा है। सीएमओ स्तर पर तमाम जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed