फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : after quarantine youth died in hospital

Coronavirus in uttarakhand: क्वारंटीन किए गए युवक की अस्पताल में मौत, तबीयत बिगड़ने पर दून किया था रेफर

Thu, 28 May 2020 12:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 28 May 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : after quarantine youth died in hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

उत्तरकाशी जिले के पुरोला ब्लॉक में क्वारंटीन किए गए एक युवक की दून अस्पताल में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक उक्त युवक की मौत बुधवार रात दस बजे हुई। युवक गाजियाबाद से अपने दो साथियों के साथ पैदल 19 मई को अपने गांव पहुंचा था। 

विज्ञापन


Coronavirus in uttarakhand: क्वारंटीन अवधि पूरी होने के चंद घंटों बाद किशोरी की मौत, मचा हड़कंप
विज्ञापन


यहां इन तीनों को आंगनबाड़ी केंद्र में क्वारंटीन किया गया था। 24 मई को युवक ने छाती में दर्द होने की शिकायत की। जिस पर सीएचसी पुरोला से टीम ने पहुंच कर उसकी जांच की थी। जांच में युवक में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद 26 मई को युवक को चिकित्सकों ने सीएचसी पुरोला से उत्तरकाशी रेफर कर दिया। वहां से उसी दिन युवक को देहरादून रेफर कर दिया गया था। युवक के साथ आए दोनों युवा अभी क्वारंटीन सेंटर में ही हैं।

आंतों में इंफेक्शन और डिहाइड्रेशन की शिकायत थी

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज ने बताया कि युवक को उल्टी दस्त की शिकायत थी। उसे यहां सीएचसी पुरोला में भर्ती करने के बाद उत्तरकाशी रेफर कर दिया गया था।


उन्होंने बताया कि युवक में कोविड के कोई भी लक्षण नहीं थे। दो-तीन बार सेंटर में पहुंचकर खुद उन्होंने उसका चेकअप किया था।


वहीं स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि मृतक युवक की आंतों में इंफेक्शन और डिहाइड्रेशन की शिकायत भी थी। कोरोना जांच के लिए सैंपल ले लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed