Coronavirus in Uttarakhand: शुक्रवार को मिले 725 नए संक्रमित, 09 मरीजों की हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में शुक्रवार को संक्रमण के 725 नए मामले सामने आए। वहीं एक 09 मरीजों की मौत हुई। शुक्रवार को 508 मरीज ठीक हुए हैं। फिलहाल राज्य में 5934 सक्रिय मरीज हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 81211 है। कुल मृतक 1341 हैं।
24 घंटे में मिले कुल संक्रमितों में देहरादून जिले में 256 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 115, पौड़ी में 79, चमोली में 57, पिथौरागढ़ में 55, हरिद्वार में 43, ऊधमसिंह नगर में 30, उत्तरकाशी में 21, अल्मोड़ा में 20, बागेश्वर में 18, रुद्रप्रयाग में 18, टिहरी जिले में 13 संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश में नौ कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में दो, दून मेडिकल कालेज में दो, महंत इन्दिरेश हास्पिटल में एक, हिमालयन हास्पिटल में एक, कैलाश हास्पिटल में एक, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में एक, जिला अस्पताल गोपेश्वर में एक मरीज ने दमतोड़ा है।
कोविड को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक
एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में गठित कोविड 19 कम्युनिटी टास्क फोर्स की ओर से यमकेश्वर विकासखंड व ऋषिकेश नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जागरुक किया गया।
अभियान के दौरान 800 से अधिक नागरिकों व छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के मद्देनजर निशुल्क मास्क वितरित किए गए। राजकीय इंटर कॉलेज दिउली में आयोजित कार्यक्रम में मनोचिकित्सा विभाग के विशेषज्ञ डॉ. अनिंद्या दास ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से अब तक जो बच्चे घर पर हैं, उन्हें विद्यालय खुलने पर कोविड-19 के मद्देनजर आवश्यक सावधानियां व संक्रमण से बचाव के सभी सुझावों का पालन करना चाहिए।
इस दौरान राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज दिउली के प्रधानाचार्य डॉ. नंदकिशोर गौड़ व श्रीपूर्णानंद इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य संदीप मोहन, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन मोहन, एम्स के हिमांशु ग्वाड़ी, विकास सजवाण, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।